मथुरा में दो हजार रुपये के लेनदेन में दोस्तों ने की थी सोनू की हत्या, राजस्थान का था युवक
मथुरा । जमुनापार थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुई सोनू की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है। उधारी के दो हजार रुपये न लौटाने को लेकर दोस्तों ने चाकू और पत्थर से प्रहार करके सोनू की हत्या की थी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके […]
मथुरा । जमुनापार थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुई सोनू की हत्या का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है। उधारी के दो हजार रुपये न लौटाने को लेकर दोस्तों ने चाकू और पत्थर से प्रहार करके सोनू की हत्या की थी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथी की तलाश में टीमें दबिश दे रही है।
राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव झगीना निवासी सोनू शहर कोतवाली क्षेत्र में छत्ता बाजार स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स के बराबर किराए के कमरे में अपने परिवार के साथ रहता था। 25 जनवरी को जमुनापार थाना क्षेत्र के तिवारीपुरम के पीछे झाड़ियों में उसकी लाश पड़ी मिली थी। भाई मोनू ने इस संबंध में सूरज उर्फ राजाराम, विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज को रसखान नगरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें वृंदावन के बांके-बिहारी मंदिर में खूनी संघर्ष: पुजारी ने डंडे से पीटकर श्रद्धालु का सिर फोड़ापुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि अभियुक्त सूरज और फरार उसका साथी विनीत, सोनू के दोस्त थे। तीनों के बीच दो हजार रुपये का लेनदेन था। उधार लिए रुपये सोनू वापस नहीं कर रहा था। इसको लेकर तीनों में विवाद हुआ और दोनों ने मिलकर सोनू की हत्या कर दी। अभियुक्त सूरज की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपित की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां