मेरठ में मोदी–ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

 मेरठ। मोदी–ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कमिश्नरी पार्क पर एकत्र हुए उसके बाद वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा धक्का-मुक्की करते हुए सख्ती की गई, जिसे पार्टी ने अलोकतांत्रिक और दमनकारी रवैया बताते हुए कड़ी निंदा की।


इसके उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से संबंधित अधिकारी को सौंपकर इस ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट कहा कि देश के स्वाभिमान, आर्थिक संप्रभुता और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा और सरकार की हर जनविरोधी नीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए कथित ट्रेड डील को देश की संप्रभुता, किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों पर सीधा हमला बताते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्नान पर आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर एक साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की साजिश है। जिसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।

मेरठ में दौराला फ्लाईओवर की सर्विस रोड बनी ‘तालाब’, शिकायतों पर भी नहीं जागा तंत्र; सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें  मेरठ में दौराला फ्लाईओवर की सर्विस रोड बनी ‘तालाब’, शिकायतों पर भी नहीं जागा तंत्र; सभासदों ने दी आंदोलन की चेतावनी


इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का कृषि बाज़ार अमेरिकी किसानों के लिए खोलकर देश के किसानों के डेथ वारंट पर साइन किया है। इसको आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगे! यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है। नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री एंट्री देकर देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय किया है। मोदी सरकार ने अमेरिकी दबाव में आकर भारतीय किसानों के डेथ वारंट पर साइन कर दिए हैं। क्या सरकार बताएगी कि देश का स्वाभिमान अमेरिका के पास क्यों गिरवी रखा जा रहा है? सरकार अपने निजी हितों और अडानी-अंबानी को बचाने के लिए देश के किसानों और स्वाभिमान को अमेरिका के हाथों गिरवी रख रही है! देश के अन्नदाता के हितों का सौदा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक' ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर बड़ा हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम की शर्तों को बताया 'अतार्किक'

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मीडिया पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी – बोले, “दिनभर हिंदू-मुस्लिम, असली मुद्दे गायब”

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

जेवर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलवे के नीचे दबे पांच लोग, महिला की मौत

  नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के थाना जेवर में  एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की घटिया सामग्री प्रयोग  पीड़ित...
दिल्ली NCR  नोएडा 
जेवर में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलवे के नीचे दबे पांच लोग, महिला की मौत

'ईरानियों को मारना मेरे लिए बड़ा सम्मान': 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' पर राष्ट्रपति ट्रंप का सनसनीखेज बयान

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके लिए उन...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
'ईरानियों को मारना मेरे लिए बड़ा सम्मान': 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' पर राष्ट्रपति ट्रंप का सनसनीखेज बयान

उत्तर प्रदेश

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा गेट पर इजराइल-अमेरिका के झंडे, नमाज़ से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां ऐतिहासिक Bara Imambara के मुख्य गेट...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा गेट पर इजराइल-अमेरिका के झंडे, नमाज़ से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव