मेरठ: कलेक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण में जिलाधिकारी की व्यवस्थाओं के कायल हुए कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी, कार्यों की जमकर की सराहना

अभिलेखों के रखरखाव और पारदर्शी कार्यप्रणाली पर संतोष; वरासत मामलों के जल्द निस्तारण और नकल जारी करने की समयसीमा घटाने के सख्त निर्देश

मेरठ। मेरठ मंडल के कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में की गई प्रशासनिक व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और फाइलों के रखरखाव को देखकर कमिश्नर काफी प्रभावित नजर आए। कलेक्ट्रेट आगमन पर जिलाधिकारी ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया, जिसके बाद कमिश्नर ने विभिन्न पटलों का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने जिलाधिकारी की टीम द्वारा किए गए कार्यों को संतोषजनक बताते हुए उनकी सराहना की।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कर कार्यालयी व्यवस्थाओं, जनसुविधाओं और संचालित परियोजनाओं की प्रगति जांची। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को मिलने वाली सेवाएं त्वरित और पारदर्शी होनी चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि "कलेक्ट्रेट में कार्य संस्कृति बेहतर हुई है, लेकिन वर्तमान जरूरतों के हिसाब से इसे और आधुनिक और सुगम बनाया जाए।" उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन पटलों पर मामूली कमियां मिली हैं, उन्हें तत्काल दुरूस्त कर लिया जाए और साफ-सफाई व मरम्मत कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में दैनिक अखबार के संपादक के घर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

विशेष रूप से जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नकल जारी करने में लगने वाले समय को कम किया जाए ताकि आम जनता को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने वरासत (उत्तराधिकार) के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और शिकायतों के निस्तारण के लिए एक प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, सरकारी राजस्व की वसूली के लिए आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करने की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।

जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस ये भी पढ़ें  जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस

जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कमिश्नर को आश्वस्त किया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी सुझावों और निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी महीने में कम से कम एक बार अपने संबंधित पटलों का निरीक्षण करेंगे ताकि कार्यप्रणाली में कोई शिथिलता न आए। इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी सहित सभी एसडीएम और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

ड्यूटी के बाद रंगों में रंगी खाकी! हजरतगंज थाने में पुलिस की होली ये भी पढ़ें  ड्यूटी के बाद रंगों में रंगी खाकी! हजरतगंज थाने में पुलिस की होली

Views: 39

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं