मेरठ के नए कप्तान बने अविनाश पांडेय: कार्यभार संभालते ही अपराधियों को दी सख्त चेतावनी
मेरठ। जिले में शुक्रवार को नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी पांडेय ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट किया कि जिले में पुलिसिंग शासन और पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।
महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और पुलिस प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। गुरुवार रात करीब 1 बजे मेरठ पहुंचे एसएसपी पांडेय ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
अविनाश पांडेय का मेरठ से पुराना जुड़ाव है। वे 2019 में डेढ़ साल तक मेरठ के एसपी देहात रहे और इस दौरान ‘अपराध क्लीन’ अभियान चला कर कई बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की। उन्होंने कुख्यात अपराधियों जैसे योगेश भदौड़ा और उधम सिंह पर भी कार्रवाई की थी।
एसपी के रूप में उन्होंने 2019 में केंद्र सरकार के सीए बिल को लेकर मेरठ में हुए उपद्रवों को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया और उपद्रवियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों को सुरक्षित निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां