चुन्नू-मुन्नू सुरंग चोर गैंग के सरगना निकले बाप-बेटे, सुरंग बनाकर करते थे चोरी
मेरठ। मेरठ पुलिस ने चुन्नू—मुन्नू सुरंग चोर गैंग के सरगना का पता लगा लिया है। चोर गिरोह के सरगना बाप—बेटे निकले। दोनों बाप—बेटे मिलकर सुरंग बनाते थे उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाप अभी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा […]
मेरठ। मेरठ पुलिस ने चुन्नू—मुन्नू सुरंग चोर गैंग के सरगना का पता लगा लिया है। चोर गिरोह के सरगना बाप—बेटे निकले। दोनों बाप—बेटे मिलकर सुरंग बनाते थे उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाप अभी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि इस गैंग ने चार दिन में सुरंग बनाने के बाद चोरी की थी। टेलीकाम की दुकान में भी चोरी करने में सुरेंद्र शामिल रहा है। आरोपी सुरेंद्र ने 2017 में टीपी नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी सुरंग बनाकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचकर चोरी करने का प्रयास किया था। इस मामले में सुरेंद्र टीपी नगर थाने से जेल भी गया था। उसका आपराधिक इतिहास पुलिस जुटा रही है। गैंग के सरगना सुरेंद्र की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें मेरठ में धागा व्यापारी से 20 लाख की वसूली के आरोपी दरोगाओं पर एफआईआर, हिरासत से दोनों फरार पुलिस ने चार दिन पूर्व जनसेवा केंद्र में चोरी करने वाले चुन्नु-मुन्नु गैंग के ही सुनील कुमार निवासी बड़ा अस्सा थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर, हाल निवासी न्यू देवलोक पुरी, मोनू फूलसिंह निवासी शिवपुरम टीपीनगर, सचिन निवासी बाफर को गिरफ्तार किया था।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां