मेरठ: भावनपुर पुलिस व SWAT टीम ने चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
मेरठ। थाना भावनपुर व स्वाट टीम ग्रामीण की संयुक्त कार्रवाई में भावनपुर क्षेत्रान्तर्गत बंद मकान में चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस, आधार कार्ड , 3500 रुपये, एक जोड़ी जूते व घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी बंद मकान की रेकी करते थे उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
प्रशान्त पुत्र अविनाश कुमार नि0 गंगानगर थाना भावनपुर ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसके बन्द मकान के दरवाजे को खोलकर कीमती सामान और नकदी चोरी की गई है। एसपी ग्रामीण के निर्देशन व सीओ सदर देहात के पर्यवेक्षण में थाना भावनपुर पुलिस टीम व स्वाट टीम(ग्रामीण) द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी सलीम शेख पुत्र तस्लीम अहमद निवासी लोहियानगर घोसीपुर, शुभम पुत्र राजेन्द्र निवासी प्रताप नगर जयपुर और अनिकेत पुत्र व्योमेश निवासी लोहिया नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान और एक स्कूटी बरामद हुई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां