मेरठ: थाना मेडिकल पुलिस ने मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
मेरठ। थाना मेडिकल पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीना गया मोबाईल बरामद किया है। पीड़ित संजीव निवासी- आवास योजना, सराए क़ाज़ी, कमालपुर ने दी गई तहरीर में बताया कि दो अज्ञात मोबाइल चोरों द्वारा वादी का मोबाइल फोन छीन लिया गया है। इस सम्बन्ध में आज थाना मेडिकल पुलिस ने जागृति बिहार एक्सटेंशन थाना मेडिकल से करन पुत्र आनन्द निवासी प्रीत बिहार त्रिलोकपुरी दिल्ली हाल निवासी काशीराम कालोनी थाना लोहियानगर और शिवा पुत्र लाला निवासी काशीराम कालोनी थाना लोहियानगर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से उपरोक्त मुकदमे में छीना गया एक मोबाइल बरामद किया गया है।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां