मेरठ STF ने SSC MTS परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ STF और उत्तराखंड एसटीएफ यूनिट ने एक अभियान के तहत एसएसपी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को दबोचा है। गैंग उत्तराखंड में एसएससी द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का ठेका लिया करता था। जो कि एक परीक्षार्थी से 10 लाख रुपये तक वसूला करते थे। गैंग के दोनों सदस्य बेहद शातिर हैं। गिरोह के सदस्य एसएसपी के पेपर को हैक कर लिया करते थे उसके बाद हैकिंग से नकल कराते थे। साल्वर गैंग के दोनों सदस्यों को नकल कराते हुए गिरफ्तार किया है।
मेरठ की स्पेशल टॉस्क फोर्स इकाई और उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी की एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नकल कराते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मेरठ एसटीएफ एसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल टॉस्क फोर्स मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ को ऐसे इनपुट मिले थे। जिनके आधार पर देहरादून कोतवाली क्षेत्र में चार फरवरी से एसएससी द्वारा संचालित एमटीएस प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी।
इनपुट मिला कि एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के महादेव डिजिटल जोन केंद्र पर मास्टर कंप्यूटर के जरिए हैकिंग कर अभ्यर्थियों को नकल कराई जा रही थी। साल्वर गैंग बेहद शातिर था।
अफसरों के मुताबिक गिरोह ने लोकल नेटवर्किंग और प्रॉक्सी सर्वर सेटअप कर रिमोट एक्सेस के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में सेंधमारी की
इस प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि एड्यूक्विटी कंपनी द्वारा एसएससी एमटीएस की भर्ती परीक्षा के परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाया था। कंप्यूटर को हैकिंग करके नकल कराई जा रही थी।
पकड़े गए साल्वर गैंग के दोनों सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि एक युवक का नाम नीतीश है। नीतीश यूपी के देवरिया जिले के सुरजीपुर पोस्ट भाटपार रानी का रहने वाला है। जबकि गैंग का दूसरा सदस्य भास्कर नैथानी है। भास्कर नैथानी उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। भास्कर देहरादून के मोहल्ला सरस्वतीपुरम लेन का रहने वाला है।
पकड़े गए दोनों साल्वरों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, बरामद किये गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां