मेरठ में धर्मांतरण को लेकर हिंदू जागरण मंच का थाना टीपी नगर में हंगामा
मेरठ। धर्मांतरण को लेकर हिंदू जागरण मंच ने टीपी नगर थाने में हंगामा किया। आरोप है कि युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के लिए मारपीट की गई है। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद मामला शांत हुआ। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष ललित गुप्ता ने बताया कि […]
मेरठ। धर्मांतरण को लेकर हिंदू जागरण मंच ने टीपी नगर थाने में हंगामा किया। आरोप है कि युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के लिए मारपीट की गई है। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
आरोपी ने विवाहिता को फंसा लिया और 2016 में उसे लेकर मलियाना में रहने लगा। उसे शादी करने का झांसा दिया। हालांकि, जब महिला शादी के लिए कहती तो टाल जाता था। 30 अप्रैल, 2018 को महिला ने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद से ही वह शादी के लिए दबाव बना रही थी।
आरोप है कि उसने धर्मांतरण करने के बाद शादी करने के लिए कहा, जिस पर महिला ने मना कर दिया था। इसके बाद से वह उसका उत्पीड़न करने लगा। छोटी-छोटी बातों पर पिटाई करता था। करीब आठ माह से युवक लापता है।
वह उसके घर भी गई थी, लेकिन परिवार के लोगों ने भगा दिया। रात महिला हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां