मेरठ में एडमिट कार्ड लेने निकलीं दो सगी बहनें लापता, स्कूल नहीं पहुंची छात्राएं तो परिजनों के उड़े होश

मेरठ। जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्कूल के लिए निकलीं दो नाबालिग सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे घर से एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर निकलीं दोनों छात्राएं जब शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर होने पर जब परिजन स्कूल पहुंचे, तो वहां से मिली जानकारी ने उन्हें और भी परेशान कर दिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, दोनों छात्राएं उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थीं। इसके बाद परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस ये भी पढ़ें  जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवार ने सरूरपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो नाबालिग बेटियों के अचानक गायब होने से गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण और परिजन लगातार पुलिस से बच्चियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए गांव और स्कूल के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। थाना पुलिस का कहना है कि बच्चियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और उनके मोबाइल लोकेशन व अन्य तकनीकी माध्यमों से सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों बहनों को बरामद कर लिया जाएगा।

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल ये भी पढ़ें  देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

 

Views: 37

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

सम्भलहेड़ा/मीरापुर। ग्राम सम्भलहेड़ा में राशन वितरण को लेकर चल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। ग्रामीणों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोध

शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

शामली। यूजीसी (UGC) के विरोध में अपना पद छोड़ने वाले चर्चित पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री शुक्रवार को एक बार...
Breaking News  शामली 
शामली: पीसीएस से नेता बने अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र सरकार पर तीखा हमला, 'राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा' पार्टी का किया ऐलान

मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर। जनपद में कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग द्वारा एक पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर तंज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं