निरंजनी अखाड़े में बनाए गए दो नए महामंडलेश्वर, सनातन मजबूत करने का करेंगे काम

On

महाकुम्भ नगर। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में अखाड़े की परम्परा के साथ सोमवार को स्वामी श्री निवासन कार्तिकेयन नारायण केरल, स्वामी बालयोगी विन्यानंद गिरी का वैदिक मंत्रों के साथ पट्टाभिषेक कर महामंडलेश्वर बनाया गया। निरंजनी अखाड़े की छावनी में मौजूद संत महापुरुषों ने पूण विधि विधान से​ तिलक चादर प्रदान करके दोनों महामंडलेश्वरों का अभिषेक […]

महाकुम्भ नगर। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में अखाड़े की परम्परा के साथ सोमवार को स्वामी श्री निवासन कार्तिकेयन नारायण केरल, स्वामी बालयोगी विन्यानंद गिरी का वैदिक मंत्रों के साथ पट्टाभिषेक कर महामंडलेश्वर बनाया गया।

निरंजनी अखाड़े की छावनी में मौजूद संत महापुरुषों ने पूण विधि विधान से​ तिलक चादर प्रदान करके दोनों महामंडलेश्वरों का अभिषेक किया। यह जानकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने दी।

और पढ़ें मेरठ पुलिस ने फायरिंग मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, मुठभेड़ में दो घायल

विष्णु शंकर जैन की हत्या की थी साज़िश, देश में भड़काना था दंगा, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग,संसद के बाहर बवाल, पीएम बोले, 'कानून का अनादर स्वीकार नहीं'

उन्होंने बताया कि आज दो संत—महंतों का पट्टा अभिषेक कर महामंडलेश्वर बनाया गया। पहले स्वामी श्री निवासन कार्तिकेयन नारायण (केरल), स्वामी बालयोगी विन्यानंद गिरि (प्रयागराज) कों महामंडलेश्वर के पद की उपाधि प्रदान की गई।

और पढ़ें उत्तर प्रदेश में 6 नए CMO की तैनाती, मथुरा, हरदोई, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में बदलाव

महाकुंभ : गृह मंत्री अमित शाह ने लगाई आस्था की डुबकी, सीएम योगी और संत रहे मौजूद

उन्होंने कहा की अखाड़ा योग्य व्यक्ति को इस पद पर नियुक्ति देने के लिए अखाड़े के प्रमुख संतों और गुरुजनों की सहमति के बाद ही महामंडलेश्वर पद से सुशोभित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पद केवल उन संतों को दिया जाता है, जिनके पास गहरी धार्मिक शिक्षा, अनुभव और समाज के प्रति उनकी सेवा के प्रमाण होते हैं।

मुजफ्फरनगर में कैफे में नाबालिग के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशा नन्द गिरि ने कहा कि संतों का महत्व सनातन धर्म में बहुत बड़ा है। वे अपने जीवन के उदाहरण से, शिक्षाओं से और अपनी साधना से धर्म की रक्षा करते हैं। संत अपने अनुयायियों को सच्चाई, अहिंसा, प्रेम और धर्म की राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। वे समाज में धर्म की चेतना फैलाते हैं और बुराईयों से मुक्ति का मार्ग दिखाते हैं। इस प्रकार, संत सनातन धर्म की मूल भावना को जीवित रखने और उसे संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हिंडनबर्ग-अडानी विवाद , सुप्रीम कोर्ट ने सेबी की जांच रिपोर्ट की मांग वाली याचिका की खारिज

आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने बताया कि जो भी संत महंत महामंडलेश्वर बनते हैं उनके ऊपर अनेक धार्मिक, सामाजिक, और आध्यात्मिक जिम्मेदारियां होती हैं। यह कर्तव्य न केवल उनके व्यक्तिगत आचरण से जुड़े होते हैं, बल्कि समाज और संप्रदाय के प्रति उनके दायित्वों का भी हिस्सा होते हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों की गरिमा उसके व्यवहार,आचरण, और उसकी वाणी से पता चलता हैं।

मौनी अमावस्या के मद्देनजर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जनवरी तक बंद 

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत राम रतन गिरी महाराज ने कहा कि मनुष्य के कर्म ही उसे उसकी पहचान और महानता प्रदान करते हैं। अच्छे कर्म व्यक्ति को सम्मान, प्रतिष्ठा और आत्मिक संतोष दिलाते हैं, इसलिए, जीवन में हमेशा उत्तम और निष्कलंक कर्मों को अपनाना चाहिए, ताकि हम अपने उद्देश्य को पूरा कर सकें और समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि आज नवनियुक्त महामंडलेश्वरों को हम साधुवाद देते हैं कि वह भी अपने कार्यक्षेत्र में सदैव उन्नति और सत्कर्म के मार्ग पर चलते हुए अध्यात्म का परचम लेहराते हुए सनातन धर्म कों आगे बढ़ाने मे शक्ति प्रदान करे।
मध्यप्रदेश में 42 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 12 ज़िलों के कलेक्टर भी बदले

नव नियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी श्री निवासन कार्तिकेयन नारायण (केरल), स्वामी बालयोगी विन्यानंद गिरि (प्रयागराज) ने कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे संत महापुरुषों ने दी है उसका निर्वाह मे सच्ची निष्ठा से करूंगा। उन्होंने कहा कि सभी गुरुजन मेरे लिए परमात्मा का दूसरा रूप है। नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी स्वामी प्रज्ञा नन्द गिरी, दाहोद काछला ढंढेला, गुजरात एवं रामकृष्णानन्द गिरी, उज्जैन ने सभी संत महापुरुषों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर अखाड़ा सचिव श्री महंत रामरतन गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानन्द पुरी (अर्जी वाले हनुमान जी, उज्जैन),श्री महंत शंकरा नन्द सरस्वती, स्वामी आत्मा नन्द, स्वामी हरिओम गिरी, महंत राकेश गिरी महामंडलेश्वर स्वामी ललिता नंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी,महामंडलेश्वर स्वामी जय गिरि, स्वामी हरिओम गिरी, स्वामी सोमेस्वरा नन्द गिरी, स्वामी विज्ञाना नन्द,महंत दिनेश गिरी, महंत राज गिरी, महंत राधे गिरी, महंत भूपेन्द्र गिरी, महंत नरेश गिरी,महंत ओमकार गिरी,डॉ आदियानन्द गिरी आदि के संग अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

जीवन में जब हम अपने परिवार, मान-प्रतिष्ठा, धन, कारोबार, पद, अधिकार, अपनी पत्नी, पुत्र — सभी पर ‘मैं’, ‘मेरा’, ‘मेरी’...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अहंकार और 'मैं' के मोह से मुक्ति ही जीवन का सार है

दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

   मेष - मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 9 सिंतबर 2025, मंगलवार

नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

  काठमांडू। नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ 'जेन जी' की ओर से शुरू हुआ आंदोलन अब बड़े जनविरोध जानकारी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
नेपाल में आंदोलन : अब तक 19 की मौत, पीएम ओली के इस्तीफे की मांग

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के आदेश पर जनपद में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के...
शामली 
शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी व एनबीडब्ल्यू अभियुक्त गिरफ्तार

शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

शामली। जनपद शामली में 13 सितंबर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के लंबित वादों...
Breaking News  शामली 
शामली में 13 सितंबर को लोक अदालत का होगा आयोजन, एसपी ने की लोगों से भागीदारी की अपील

उत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा 'मोना' ने अंबेडकर नगर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अंबेडकर नगर में 1 माह में 56 लड़कियों का अपहरण, कांग्रेस विधायक ने सीएम से की एसआईटी जांच की मांग

मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्रान्तर्गत युवक की हत्या के मामले में 4 हत्यारोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दिनांक 06 सितंबर की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सरधना में युवक बॉबी गौतम की हत्या के 4 आरोपित गिरफ्तार

मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में अभियुक्त गिरफ्तार किया है। एसएसपी मेरठ द्वारा जनपद में वाँछित अभियुक्तों की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त सुमित जगदीश गिरफ्तार

झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई

झांसी। जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के उनाव वालाजी मार्ग पर ग्राम भोजला में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
झांसी में बाइक सवार की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश सामने आई