रामविलास वेदांती बोले- मुलायम ने हिंदू-मुसलमान को लड़ाया,  अब बेटा हिंदुओं को लड़ाने का काम कर रहा

On

झांसी। रामविलास वेदांती ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि ”मुझे ऐसा लगता है कि अखिलेश यादव ने आतंकवादियों से पैसा लिया है। क्योंकि आज तक किसी ने रामचरित मानस पर आरोप नहीं लगाया है। ये अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने अखिलेश यादव और आप […]

झांसी। रामविलास वेदांती ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि ”मुझे ऐसा लगता है कि अखिलेश यादव ने आतंकवादियों से पैसा लिया है। क्योंकि आज तक किसी ने रामचरित मानस पर आरोप नहीं लगाया है। ये अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक षड्यंत्र है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह को खरीद लिया है। रामचरित मानस में कोई विवाद नहीं है। लेकिन, रामचरित मानस को बदनाम किया जा रहा है। इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों का गिरोह, सपा, कांग्रेस और बसपा हैं।

मेरठ मेडिकल कॉलेज में बिकिनी इन्सीजन तकनीक से सफल डीएए हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी ये भी पढ़ें  मेरठ मेडिकल कॉलेज में बिकिनी इन्सीजन तकनीक से सफल डीएए हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी

ये हिंदुओं के प्रति अनास्था पैदा करने के लिए कुकृत्य कर रहे हैं।” यह बात रविवार को रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने झांसी में कही।

महाशिवरात्रि 2026: मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में पुलिस सुरक्षा, कांवड़ मार्ग और मंदिरों का पूरा इंतजाम ये भी पढ़ें  महाशिवरात्रि 2026: मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में पुलिस सुरक्षा, कांवड़ मार्ग और मंदिरों का पूरा इंतजाम

वेदांती ने कहा, “सपा के नेता हिंदुत्व के नाम पर समाज के लोगों को आपस में लड़ाना चाहते हैं। जैसे मुलायम सिंह यादव ने हिंदू-मुसलमान को आपस में लड़ाया। वैसे ही उनका बेटा अखिलेश यादव इस समय हिंदुओं को आपस में लड़ाने का कुकृत्य कर रहे हैं।

तेज रफ्तार डंपर का कहर: अमेठी में मॉर्निंग वॉकर्स को डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर ये भी पढ़ें  तेज रफ्तार डंपर का कहर: अमेठी में मॉर्निंग वॉकर्स को डंपर ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

मगर, अखिलेश मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में विफल हो गए हैं। 2014, 2017, 2019 और 2022 चुनाव में वह हारे। इसीलिए हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाने का कुकृत्य कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “नेता हिंदू और मुस्लिम को अलग करके राजनीति करने में विफल हो गए। इसलिए हिंदुओं को हिंदुओं से लड़ाने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, आप नेता संजय सिंह, पी चिदंबरम ने षड्यंत्र के तहत एक मीटिंग की। इसमें तय हुआ कि कैसे हिंदुओं की धार्मिक आस्था को समाप्त किया जाए। एक षड्यंत्र के तहत गोस्वामी तुलसीदास को लिया गया।”

स्वामी प्रसाद मौर्य की जगह अब जेल होनी चाहिए

उन्होंने कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य अपने से कुछ नहीं बोल रहे हैं। वे पहले भी बोल चुके हैं कि रामलला की मूर्ति को हटाकर शौचालय बनाया जाए। वह षड्यंत्र के तहत भाजपा में आया और भाजपा से चला गया। अब षड्यंत्र के तहत सपा ने अपना नेता बनाया।

अब स्वामी प्रसाद मौर्य की जगह लखनऊ की भूमि नहीं होना चाहिए। उनकी भूमि तिहाड़ जेल या नैनी जेल होनी चाहिए। जेल से ही वे राजनीति करें। साथ ही ऐसे लोगों के लिए एक सख्त कानून बनना चाहिए। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान देने पर ताउम्र जेल का प्रावधान हो। क्योंकि, हिंदू हो, मुस्लिम हो, ईसाई हो या सिख, भारत सबका है।”

योगी ने सबको साथ लेकर चलने का काम किया

उन्होंने कहा, ”सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबको साथ में लेकर चलने का काम किया है। जब सब साथ में आ गए तो अखिलेश ने सोचा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब भाजपा में आ गए। अब हिंदुओं को कैसे अलग किया जाए, कैसे तोड़ा जाए? दलित के नाम पर, पिछड़ा के नाम पर, बैकवर्ड के नाम, उजड़े, गिरे हुए के नाम पर। इन सबको अलग करने के लिए बहुत बड़ा अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र है।

वेदांती ने कहा कि वह पहली बार झांसी के मड़िया मंदिर आए हैं। इस मंदिर का सौंदर्यीकरण होना चाहिए। इसके लिए वह प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से चर्चा करेंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

सर्वाधिक लोकप्रिय