साइबर ठगी से सावधान! एसपी सिटी व्योम बिंदल बोले- "जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार", आईआईए ने आयोजित की विशेष कार्यशाला

ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग और ओटीपी धोखाधड़ी पर विस्तार से दी जानकारी; हेल्पलाइन नंबर 1930 का किया प्रचार, उद्योगों को सतर्क रहने की अपील

सहारनपुर। वर्तमान डिजिटल युग में जहां हर काम ऑनलाइन हो रहा है, वहीं साइबर अपराध भी एक गंभीर चुनौती बनकर उभरे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने शुक्रवार को प्रताप मार्केट स्थित अपने कार्यालय में एक विशेष साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसपी सिटी व्योम बिंदल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार है।

डिजिटल युग में चुनौतियां और समाधान

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल ये भी पढ़ें  मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कार्यशाला में उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों को संबोधित करते हुए फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल्स, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग और फर्जी लिंक/ई-मेल जैसे विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इन अपराधों से बचाव के लिए व्यावहारिक उपाय भी बताए। एसपी सिटी ने अपील की कि ऑनलाइन लेन-देन, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को दें।

सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: ट्रेन में यात्रियों को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर हेल्पलाइन की पूरी जानकारी भी साझा की।

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल ये भी पढ़ें  सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

उद्योग जगत के लिए सतर्कता जरूरी आईआईए के चेयरमैन गौरव चोपड़ा ने बताया कि संगठन सदैव उद्योगों और समाज के हित में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उद्योग जगत के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। उन्होंने सहारनपुर पुलिस द्वारा कोर्ट रोड स्थित टाटा के डायमंड शोरूम में हुई चोरी की घटना का त्वरित और सफल खुलासा करते हुए शत-प्रतिशत माल बरामद करने की सराहना भी की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना ने कहा कि आज के डिजिटल युग में, जहाँ व्यापार, बैंकिंग और भुगतान प्रणालियाँ तेज़ी से ऑनलाइन हो रही हैं, वहीं साइबर अपराध एक गंभीर समस्या बन चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल ठगी, फिशिंग और डेटा चोरी जैसी घटनाएं अब केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उद्योगों, उद्यमियों और एमएसएमई सेक्टर को भी सीधे प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक जितनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही अधिक सतर्कता की आवश्यकता भी बढ़ गई है।

संस्था के सदस्यों ने रखे विचार कार्यशाला में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, जोन हेड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संस्था की कार्यप्रणाली और नवीन विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि एसपी सिटी को संस्था का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान डिवीजनल चेयरमैन सतीश अरोड़ा, चैप्टर सचिव कुशल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा सहित बड़ी संख्या में उद्यमी और व्यापारी उपस्थित रहे।

Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के...
Breaking News  मनोरंजन 
विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

नई दिल्ली,। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के कारण शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

उत्तर प्रदेश

मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ठेले पर छोले बेचने को...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में नाम को लेकर बवाल! ‘राजू’ बनकर छोले बेच रहा था युवक, बजरंग दल का हंगामा

होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होली का त्योहार बीतने के बाद अब काम पर लौटने वाले यात्रियों की भारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़,ट्रेनो में जगह नहीं

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं