सहारनपुर : बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सख्त

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में जी आई सी नेहरू मार्किट सभागार में जनपद स्तर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड एग्जाम 2026 की प्रशिक्षण एवं बैठक की गई। जिलाधिकारी द्वारा बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने के संबंध में, परीक्षार्थियों की चेकिंग के सम्बन्ध में कक्षा कक्ष में भ्रमण एवं कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के संबंध में व्यापक निर्देश दिए गए। 
प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखे जाएंगे जिन्हें स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में ही खोला जाना है। 
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50% कक्ष निरीक्षक वाह्य विद्यालय अथवा बेसिक शिक्षा से लगाए जाएंगे। सभी विद्यालयों पर प्रत्येक कक्षा कक्ष एवं स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जनपद में कुल 3660 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। मॉनिटरिंग के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मॉनिटरिंग सेल बना हुआ है। जिसके नोडल अंकुर वर्मा उप जिलाधिकारी को बनाया गया है। सहारनपुर जनपद को कुल 6 जोन में बांटा गया है। जोनल अधिकारी के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को नगर क्षेत्र एवं अपने-अपने तहसील में उप जिला अधिकारी को जोनल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है।
 
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा सभी केंद्र व्यवस्था को स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को सकुशल परीक्षा कराने के संबंध में निर्देशित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी स्तर पर कोई गड़बड़ी होती है तो उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में सुसंगत कार्यवाही की जाएगी। एसपी ग्रामीण द्वारा बताया गया कि प्रत्येक केंद्र पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी। साथ में सचल दल के लिए भी पुलिस तैनात रहेगी। कुल 6 सचल दलों का गठन किया गया है जो विभिन्न सेंटरों पर परीक्षा के समय चेकिंग करेंगे। प्रत्येक विद्यालय पर पुलिस विभाग की तरफ से चाक चौबंद  पुलिस की व्यवस्थाकी गई है। जनपद में कुल 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें इंटरमीडिएट में 30000 और हाई स्कूल में 35000 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे।जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा अनुपस्थित स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन रोकने के आदेश निर्गत किए गए हैं एवं परीक्षा अवधि में यदि कोई स्टेटिक मजिस्ट्रेट या वह केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित होता है तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफ आई आर के निर्देश दिए।
 
 इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, एसडीएम सदर सुबोध कुमार, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, एसडीएम रामपुर मनिहारान पूर्वा, एसडीएम  अंकुर वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती अर्चना, सभी पुलिस उपाधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय हर्ष देव स्वामी समेत सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
Views: 28

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

शामली। कैराना लोकसभा सीट की सियासत एक बार फिर 'रॉयल बुलेटिन' के डिजिटल मंच पर गरमाने वाली है। 2024 के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव