सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने दहेज हत्या के वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बीते आठ दिन पूर्व महिला ने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को चरण सिंह उर्फ सोनू निवासी सिंहखेड़ा ने थाना रामपुर मनिहारान में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री दीपांशी की शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दीपांशी को प्रताडित किया गया।
बाद में दीपांशी ने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले पुलिस ने पति विशाल, उसके पिता और मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पति विशाल निवासी कल्लरपुर गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। वह वर्तमान में रामपुर मनिहारान की खुराना काम्प्लेक्स कॉलोनी में रहते हैं। इस मामले में अभी आरोपी का पिता और उसकी मां पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।