हाथरस में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव जैन गढ़ी के निकट मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े तबतोड़ गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम […]
हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव जैन गढ़ी के निकट मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े तबतोड़ गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से पोस्टमार्टम हाउस पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
संजीव कुमार (45) पुत्र प्रवेंद्र प्रताप सिंह निवासी गांव नगला इमलिया थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन गांव के पूर्व प्रधान थे। वह मंगलवार की शाम को बाइक पर सवार होकर बाघऊ निवासी अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। बताते हैं कि गांव जैनगढ़ी के निकट घात लगाकर पहले से खड़े बाइक सवार बदमाशों ने संजीव कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पूर्व ग्राम प्रधान संजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही पोस्टमार्टम हाउस पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। एहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम हाउस परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां