अमरोहा में जल चढ़ाने जा रहे युवक ने की हर्ष फायरिंग, दरोगा घायल

On

अमरोहा। जिले के नौगांवा सादात थाना इलाके के मुंडा मुकरी गांव में डीजे पर डांस के दौरान हो रही हर्ष फायरिंग में दरोगा को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में जलाभिषेक करने डीजे की धुन […]

अमरोहा। जिले के नौगांवा सादात थाना इलाके के मुंडा मुकरी गांव में डीजे पर डांस के दौरान हो रही हर्ष फायरिंग में दरोगा को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल ये भी पढ़ें  सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

जानकारी के मुताबिक कुछ लोग महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में जलाभिषेक करने डीजे की धुन पर नाचते गाते और हर्ष फायरिंग करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दरोगा ने हर्ष फायरिंग करने को जैसे ही युवक का हाथ रोका तो गोली उनके हाथ में लग गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  मेरठ न्यूज़: गंगनहर में तैरते मिले दो शव; लापता युवक की हुई पहचान, मासूम बच्ची की शिनाख्त में जुटी पुलिस

युवक पर नशे की हालत में हर्ष फायरिंग करने का आरोप

सहारनपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन विवाद में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा ये भी पढ़ें  सहारनपुर में श्री राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन विवाद में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

मिली जानकारी के मुताबिक नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव मुंडा मुकरी में गांव के ही कुछ लोग मंदिर पर महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने जा रहे थे।

आरोप है कि इस दौरान वह डीजे की धुन पर नाचते गाते और हर्ष फायरिंग करते चल रहे थे। हर्ष फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय चौकी इंचार्ज दरोगा महेंद्र कुमार शर्मा ने जैसे ही हर्ष फायरिंग कर रहे युवक का हाथ रोका, तो गोली उनके हाथ में लग गई। गोली चलते ही वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि घटना में घायल हुए दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

पता चला है कि कुछ लोग महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। वह लोग डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग कर रहे थे। हर्ष फायरिंग रोकने के दौरान ही दरोगा को गोली लगी है। फिलहाल इस मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

एनसीआर : कुछ इलाकों में एक्यूआई फिर लाल निशान के पार, अधिकतम और न्यूनतम पारे में होगी बढ़ोतरी

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) धीरे-धीरे खराब होता दिखाई दे रहा है।...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एनसीआर : कुछ इलाकों में एक्यूआई फिर लाल निशान के पार, अधिकतम और न्यूनतम पारे में होगी बढ़ोतरी

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

मुरादाबाद में तैनात पुलिस अधीक्षक (क्राइम) सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे सृजित कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाषचंद्र गंगवार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की 84वीं रैंक, दूसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं