बिन पानी सब सून

On

रहीम दास जी ने कहा है कि, रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सून, पानी गये ना ऊवरे मोती मानुष चून। ऊपर की मात्र दो पंक्तियों में ही पानी के महत्व को समझा दिया गया है। इसका अभिप्राय यही है कि पानी की एक-एक बंूद बहुत महत्वपूर्ण है। पानी मरते हुये प्राणी को जीवन दे […]

रहीम दास जी ने कहा है कि,
रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सून,
पानी गये ना ऊवरे मोती मानुष चून।
ऊपर की मात्र दो पंक्तियों में ही पानी के महत्व को समझा दिया गया है। इसका अभिप्राय यही है कि पानी की एक-एक बंूद बहुत महत्वपूर्ण है। पानी मरते हुये प्राणी को जीवन दे सकता है, इसीलिए पानी को अमृततुल्य माना जाता है।
पानी ही वह प्राणतत्व है जिससे व्यक्ति का जीवन रोगमुक्त रहता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पानी कितना आवश्यक है, इसे कमोबेश सभी लोग जानते समझते हैं परंतु उचित मात्रा में शुद्ध पानी न मिलने पर शरीर को कितना नुकसान पहुंच सकता है, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है।
दैनिक आवश्यकता – एक व्यक्ति के शरीर में पानी की कितनी आवश्यकता होती है, यह कई बातों पर निर्भर करता है मसलन व्यक्ति की उम्र, फिजिकल एक्टिविटी, खाने की मात्रा, नमक का इनटेक मौसम और जलवायु। सामान्यतः पानी की दो तिहाई जरूरत रोज के खान-पान पर आधारित होती है। दिन भर में 8 से 1० गिलास तक पानी पीना चाहिए।
यदि व्यक्ति थका हुआ है और अत्यधिक पसीना आ रहा है तो उसे 1० गिलास पानी से भी ज्यादा पानी की आवश्यकता है। व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त पानी है या नहीं, इसका अंदाजा हम पेशाब के रंग से आसानी से जान सकते हैं। पानी न पीने की अवस्था में शरीर के अंग प्रभावित होते हैं और पेशाब पीलापन लिए होता है। इसका मतलब है कि शरीर में पानी की कमी हो गयी है। पानी की पर्याप्त मात्रा लेने पर पेशाब का रंग सफेद हो जाता है।
पानी कब और कितना पिएं – पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं लेने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। खाना खाने के बीच में पानी के  घूूंट भरने से चबाने और लार बनने पर असर पड़ता है। पानी पीने के 5 – 1० मिनट तक ही पेट में रहता है। खाना खाने के दौरान पानी का सेवन पाचन तंत्र के रसों को घोल देता है जिससे अपच हो जाता है, इसलिए पानी खाली पेट व खाना खाने के डेढ़ घण्टे पहले तथा खाने के 2 घंटे बाद पिया जाना चाहिए।
पानी पीने का तरीका – जब हमें प्यास लगती है, तो हम एकदम से बहुत ज्यादा पानी एक साथ पी जाते हैं। लेकिन पानी को गले से उतारने से पहले उसमें लार का घुलना जरूरी है। पानी पीने का सबसे आदर्श तरीका है कि पानी को घूूंट-घूंट कर पिया जाये।
किस तरह का पानी पिएं – गरम या ठण्डा- पीने के पानी के तापमान का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। ठंडा पानी शरीर के तापमान को कम रखता है और खून को जरूरत के हिसाब से ठंडा रखता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को पेशाब, पसीने व पतले मल के जरिए बाहर निकालता है। यहां ठंडे पानी का मतलब फ्रिज के ठंडे पानी से न होकर शीतल जल से है। गुनगुना पानी पीने से पेट में एसिड बनने पर रोक लगता है। साथ ही छाती की जलन, पेट में दर्द उल्टियों व गंभीर अपच से बचाव करता है।
पानी की कमी से होने वाली हानि- पानी की कमी से सर्वप्रथम शरीर में डीहाइड्रेशन हो जाता है यानी शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पेट खराब होने और बार बार उल्टियों के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसी अवस्था में शरीर के अंगों को पानी की अधिक आवश्यकता होती है ताकि वे अपना काम सुचारू रूप से कर सकें। गला सूखना डीहाइड्रेशन का पहला लक्षण है। इसके अलावा पेशाब में कमी, त्वचा के लचीलेपन में गिरावट, चिड़चिडाहट, डीहाडेऊशन के अन्य लक्षण है।
पानी की कमी से होने वाले अन्य स्वास्थ्य संकट –
हाइपरटेंशन – कुछ ब्लड कैपिलरिज खून में पानी गिराकर खून के वाल्यूम को सामान्य बनाये रखती हैं। कई बार यह एक्टिविटी इनके इर्द गिर्द के रक्त प्रवाह में प्रतिरोध पैदा करती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है।
हाई कोलेस्ट्राल – पानी का चिपचिपापन कोशिका की दीवारों को आपस में बांधकर रखता है। डिहाइड्रेशन होने पर इसकी कमी हो जाती है और हमारे सिस्टम में कोलेस्ट्राल ज्यादा रिलीज होने से इसका स्तर बढ़ जाता है।
बदहजमी- पानी की एक परत पाचक एसिडों को पेट की अंदरूनी लाइंिनंग को बाइकार्बोनेट बनाते हुए छूने से रोकती है। इसके डिस्चार्ज से नीचे की कोशिकाओं का पोषण होता है। ठीक इसी तरह पैंक्रियाज ग्रंथि से स्रावित बाइकार्बोनेट आंतों में उत्पन्न एसिड को उदासीन कर उनका बचाव करता है। इन दोनों ही मामलों में यदि पानी की कमी हो जाए तो बदहजमी हो सकती है।
डायरिया – पानी में होने वाले वेक्टीरिया पूरे पाचन तंत्र को न सिर्फ प्रभावित करते हैं बल्कि कमजोर भी कर देते हैं। डायरिया होने पर पेट खराब हो जाता है।
डायरिया का ही बिगड़ा हुआ रूप पेचिश है जिससे आंव व खून आने लगता है। साथ ही बुखार, क्रैंप्स, उल्टियां भी आने लगती हैं। ऐसे में कुछ तरल पदार्थ देते रहना चाहिए।
टाइफाइड – दूषित पानी इसकी मुख्य वजह होती है। टाइफाइड होने पर सिरदर्द, बुखार की शिकायत बढ़ती जाती है। पेट पर लाल धब्बे आने लगते हैं, साथ ही ठंडा पसीना आता है। हालत गंभीर होने पर मल के रास्ते खून आने लगता है। इससे जरूरी है कि वक्त से इलाज किया जाय।
ज्यादा पानी पीने लाभदायक – अधिक पानी पीने से शरीर कुछ विशेष स्टेज में बहुत प्रभावशाली ढंग से काम करता है। उदाहरण के लिए बुखार होने पर खूब पानी पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है क्योंकि बुखार उतरने पर पसीना आने से शरीर का पानी निकल जाता है और पानी पीते रहने से इसकी पूर्ति होती है। इसी तरह यूरिन इंफेक्शन होने पर खूब पानी पीने से इंफेक्शन के कीटाणु पेशाब के जरिए बाहर आ जाते हैं।
पानी अधिक पीने से पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है। पेशाब ऐसे तरल पदार्थों को बाहर निकाल फेंकता है जो शरीर के कई भागों में असामान्य रूप से जमा हो जाते हैं। पानी बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने का एक प्राकृतिक उपाय है। पानी के जरिए बीमारियों पर कंट्रोल व स्वास्थ्य को हमेशा बनाये रखने की विधि को हाइड्रोथेरेपी कहते हैं। पानी से बढ़कर दुनियां में कुछ नहीं है। यह कई तरह से संसार को जीवन व जीवन की सुरक्षा प्रदान करता है।
हमारे शरीर के 7० प्रतिशत भाग में पानी है। शरीर के हर हिस्से में पानी होता है लेकिन कुछ अंगों जैसे ब्रेन व लिवर के साथ खून व लार में पानी की मात्रा के लिए पानी की आवश्यकता होती है और केमिकल तत्व ब्रेन के संदेशों को नर्व्स के साथ ही कैपिलरीज के माध्यम से शरीर के विभिन्न भागों में ले जाते हैं। शरीर के मुख्य अंगों में पानी की सप्लाई उनकी जरूरतों के अनुसार होती है। कई अंग अपने चारों ओर स्थित पानी में कैमिकल तत्व स्रावित करके अन्य अंगों की मदद करते हैं।
पानी शरीर के तापमान व त्वचा की बनावट को सामान्य बनाये रखता है। यह पसीने, पेशाब व सांस के जरिए विषैले पदार्थो से शरीर को मुक्त रखता है और एकरूपता को बनाए रखता है। पानी प्रोटीन, मिनरल व विटामिनों को घोलने में सहायक होता है।
इसमें कोई शक नहीं है कि पानी जीवन का आधार है। इसके बिना हम कुछ नहीं हैं। पानी दुनियां को संपूर्णता देता है। हम जब भी जहां भी पानी का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए ईश्वर को धन्यवाद करना चाहिए। यह अपने आप में ईश्वर का आशीर्वाद है। जब आपको जरूरत के समय पानी मिलता है तब लगता है कि आपने सब कुछ पा लिया है, इसलिए पानी का दुरूपयोग तथा उसे बरबाद होने से बचाएं।
-सान्त्वना मिश्रा

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की सदस्या अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्यक्त किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। भारतीय...
ऑटोमोबाइल 
₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

नोएडा में भाकियू भानु के नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, एसीपी ने ज्ञापन लेकर किया रिहा

नोएडा। नोएडा में किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की तैयारी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में भाकियू भानु के नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, एसीपी ने ज्ञापन लेकर किया रिहा

देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुरुवार को देश की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश