4 महीने में होगी बम्पर कमाई, सितम्बर - अक्टुम्बर में लगाइए यह शानदार फसल कम मेहनत और ज्यादा कमाई

सितंबर–अक्टूबर में स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू करके किसान भाई सिर्फ 4 महीने में 4 से 5 लाख रुपए तक कमा सकते हैं।
खेती-बाड़ी करने वाले हर किसान भाई की यही ख्वाहिश होती है कि कम समय में अच्छी कमाई हो और घर परिवार का खर्च आराम से चल सके। आज हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में बता रहे हैं जो सितंबर–अक्टूबर में लगाई जाती है और महज़ 4 महीने में ही 4 से 5 लाख रुपए तक का मुनाफा दिला सकती है।
किसानों की नई पसंद बनी यह फसल
मिट्टी और जलवायु का महत्व
स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु का सही होना बेहद जरूरी है। रेतीली दोमट और हल्की अम्लीय मिट्टी इसके लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इसका पीएच मान 5.7 से 6.5 के बीच होना चाहिए। ठंडी और नमी युक्त जलवायु इस खेती के लिए उपयुक्त रहती है। दिन का तापमान 22–23 डिग्री सेल्सियस और रात का 7–13 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। साथ ही खेत में पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी जरूरी है।
खेती का तरीका
खेती शुरू करने से पहले खेत की गहरी जुताई करके उसमें खाद मिलाना जरूरी है। इसके बाद बेड बनाकर मल्चिंग बिछाएं और पौधों की रोपाई करें। पौधे 30 सेंटीमीटर × 60 सेंटीमीटर की दूरी पर लगाए जाने चाहिए। ध्यान रखें कि पौधे का क्राउन मिट्टी की सतह पर ही रहे। अगर यह सब सही तरीके से किया जाए तो किसान भाई प्रति एकड़ 30 से 50 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं।
लागत और मुनाफा
किसानों को सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि इसमें खर्चा कितना होगा और मुनाफा कितना मिलेगा। स्ट्रॉबेरी की खेती में लगभग 2 लाख रुपए तक का खर्च आता है। इसमें पौधों की खरीद, खेत की तैयारी, खाद और मजदूरी शामिल होती है। वहीं, एक एकड़ से 4 से 5 लाख रुपए तक की कमाई संभव है। यानी थोड़ी सी मेहनत और देखभाल से किसान भाई सालभर का मुनाफा सिर्फ 4 महीने में कमा सकते हैं।
पॉलीहाउस से होगा और फायदा
अगर आपके क्षेत्र की जलवायु स्ट्रॉबेरी की खेती के अनुकूल नहीं है तो चिंता की बात नहीं है। किसान भाई पॉलीहाउस में भी इसकी खेती कर सकते हैं। कृषि विभाग से जानकारी लेकर पॉलीहाउस पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाया जा सकता है। इससे लागत घट जाएगी और मुनाफा और ज्यादा बढ़ जाएगा।