2026 Tata Punch EV Facelift बनाम पुरानी Punch EV जानिए क्या बदला डिजाइन रेंज और कीमत में बड़ा फर्क

अगर आप एक किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। देश की दिग्गज ऑटो कंपनी Tata Motors ने भारतीय बाजार में नई 2026 Tata Punch EV Facelift को लॉन्च कर दिया है। साल 2024 में लॉन्च होने के बाद से Tata Punch EV देश की सबसे सस्ती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कारों में गिनी जाती रही है। अब कंपनी ने इसकी लोकप्रियता को और आगे बढ़ाने के लिए इसका नया फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि नई और पुरानी Tata Punch EV में आखिर क्या फर्क है।

डिजाइन में छोटे बदलाव लेकिन ज्यादा फ्रेश लुक

Tata Punch EV का डिजाइन पहले से ही मजबूत पहचान रखता था। फेसलिफ्ट मॉडल में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं लेकिन छोटे अपडेट इसे ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। फ्रंट में क्लोज्ड ग्रिल और स्प्लिट एलईडी हेडलाइट पहले जैसे ही दिए गए हैं। स्लिम डीआरएल भी बरकरार हैं लेकिन फ्रंट बंपर पर हेडलाइट को जोड़ने वाली ब्लैक स्ट्रिप हटा दी गई है। नीचे की स्कफ प्लेट का डिजाइन नया दिया गया है जिससे फ्रंट ज्यादा साफ और प्रीमियम दिखता है।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 2026 लॉन्च, नई 468 किलोमीटर रेंज 15 मिनट चार्ज में 135 किलोमीटर दमदार एंट्री ये भी पढ़ें  टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 2026 लॉन्च, नई 468 किलोमीटर रेंज 15 मिनट चार्ज में 135 किलोमीटर दमदार एंट्री

साइड प्रोफाइल में 16 इंच अलॉय व्हील्स मोटी बॉडी क्लैडिंग और रूफ रेल्स पहले जैसे ही मिलते हैं। पीछे के दरवाजे के हैंडल विंडो के पीछे ही लगे रहते हैं। फ्रंट डोर पर नया Tata ev बैज जोड़ा गया है जो इसे इलेक्ट्रिक पहचान देता है।

Cheapest Family MPV Nissan Gravite 7 सीटर सिर्फ 5.65 लाख से शुरू 625 लीटर बूट 6 एयरबैग और 19.6 किलोमीटर माइलेज के साथ बड़ी फैमिली के लिए दमदार विकल्प ये भी पढ़ें  Cheapest Family MPV Nissan Gravite 7 सीटर सिर्फ 5.65 लाख से शुरू 625 लीटर बूट 6 एयरबैग और 19.6 किलोमीटर माइलेज के साथ बड़ी फैमिली के लिए दमदार विकल्प

रियर डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स के रूप में देखने को मिलता है। ब्लैक केसिंग वाली यह लाइट्स इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देती हैं। बड़ा ब्लैक फिनिश स्पॉइलर नया रियर बंपर और फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट इसे पहले से ज्यादा मस्कुलर बनाते हैं।

Mahindra Vision S SUV की टेस्टिंग में दिखी दमदार झलक, फेस्टिव सीजन में हो सकती है लॉन्च ये भी पढ़ें  Mahindra Vision S SUV की टेस्टिंग में दिखी दमदार झलक, फेस्टिव सीजन में हो सकती है लॉन्च

इंटीरियर में हल्के बदलाव लेकिन प्रीमियम फील बरकरार

नई और पुरानी Punch EV के इंटीरियर में बहुत बड़ा बदलाव नहीं है लेकिन कुछ कॉस्मेटिक अपडेट जरूर दिए गए हैं। मल्टी लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन पहले जैसा ही है। नई ग्रे और व्हाइट कलर थीम के साथ केबिन ज्यादा फ्रेश लगता है। फ्री स्टैंडिंग टचस्क्रीन नीचे हॉरिजॉन्टल एसी वेंट्स टच बेस्ड कंट्रोल पैनल और ग्लॉस ब्लैक सेंटर कंसोल इसे आधुनिक बनाते हैं। टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर डुअल टोन लेदर फिनिश दी गई है। मल्टी मोड रिजन के लिए पैडल शिफ्टर्स भी मिलते हैं जिससे ड्राइविंग का अनुभव बेहतर होता है।

फीचर्स में क्या नया जुड़ा

Punch EV पहले से ही फीचर लोडेड कार थी इसलिए फेसलिफ्ट में सीमित लेकिन जरूरी अपडेट दिए गए हैं। टचस्क्रीन के लिए नया यूजर इंटरफेस जोड़ा गया है। हाई बीम रिमाइंडर दिया गया है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नेविगेशन डिस्प्ले जोड़ा गया है और नए विंडो स्विचेस दिए गए हैं। इसके अलावा पहले की तरह 10.25 इंच टचस्क्रीन 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले इलेक्ट्रिक सनरूफ फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स क्रूज कंट्रोल एम्बिएंट लाइटिंग वायरलेस चार्जर और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी में भी मजबूत पैकेज

सेफ्टी के मामले में Punch EV पहले से ही मजबूत रही है। इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। 360 डिग्री कैमरा ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम एबीएस के साथ ईबीडी हिल होल्ड और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।

बैटरी और रेंज में बड़ा बदलाव

नई Punch EV फेसलिफ्ट में 30 kWh और 40 kWh बैटरी विकल्प मिलते हैं। 30 kWh बैटरी के साथ 365 से 375 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज मिल सकती है। वहीं नई 40 kWh बैटरी के साथ करीब 468 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया गया है। 40 kWh वर्जन ज्यादा लंबी दूरी और रोजाना के सफर के लिए बेहतर विकल्प बनता है। पावर आउटपुट भी ज्यादा दिया गया है जिससे ड्राइविंग अनुभव और मजबूत हो जाता है।

कीमत और मुकाबला

नई Punch EV की एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है और 12.59 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इसे बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम के तहत 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर भी उपलब्ध कराया है जिसमें बैटरी रेंटल के लिए प्रति किलोमीटर भुगतान करना होगा।

मुकाबले की बात करें तो इसका सीधा मुकाबला Citroen eC3 से है। इसके अलावा यह MG Windsor EV Mahindra XUV 3XO EV और Tata Nexon EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों को भी टक्कर देती है।

अगर आप ज्यादा रेंज और नए फीचर्स चाहते हैं तो 2026 Tata Punch EV Facelift आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकती है। वहीं बजट सीमित है तो पुराना वर्जन भी अब एक किफायती डील साबित हो सकता है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुरादाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुजफ्फरनगर में जीएसटी का बड़ा एक्शन: 'रूप फर्नीचर' पर छापेमारी, टैक्स चोरी के सुराग मिलने से व्यापारियों में हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद में कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जीएसटी विभाग की प्रवर्तन शाखा ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जीएसटी का बड़ा एक्शन: 'रूप फर्नीचर' पर छापेमारी, टैक्स चोरी के सुराग मिलने से व्यापारियों में हड़कंप

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

उत्तर प्रदेश

होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुरादाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सर्वाधिक लोकप्रिय