नवंबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए किस पर जताया भरोसा

अगर आपके घर में बड़ी फैमिली है और आप ऐसी कार की तलाश में हैं जिसमें सब आराम से बैठ सकें तो 7 सीटर कारें आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प बनती हैं। भारतीय बाजार में इस सेगमेंट में कई शानदार गाड़ियां मौजूद हैं लेकिन नवंबर 2025 की बिक्री के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि लोगों का भरोसा किन कारों पर सबसे ज्यादा है। इस महीने कुछ गाड़ियों ने जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है और कुछ ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।

Maruti Suzuki Ertiga बनी नवंबर 2025 की नंबर वन 7 सीटर कार

नवंबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार Maruti Suzuki Ertiga रही है। पिछले महीने इस कार को 16197 नए ग्राहकों ने खरीदा। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में शानदार बढ़ोतरी दिखाता है। Ertiga की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत करीब 8.80 लाख रुपये है जो इसे मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेहद आकर्षक बनाती है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम स्मार्ट सीटिंग थर्ड रो एसी वेंट्स और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सीएनजी वेरिएंट में इसका माइलेज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Royal Enfield Classic 350 EMI Plan सिर्फ 10000 डाउन पेमेंट में घर लाएं दमदार बाइक जानें कितनी बनेगी EMI ये भी पढ़ें  Royal Enfield Classic 350 EMI Plan सिर्फ 10000 डाउन पेमेंट में घर लाएं दमदार बाइक जानें कितनी बनेगी EMI

Mahindra Scorpio की मजबूत पकड़ रही बरकरार

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर Mahindra Scorpio रही है। नवंबर 2025 में इस दमदार एसयूवी को 15616 ग्राहकों ने खरीदा। सालाना आधार पर इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। Scorpio को पसंद करने वाले लोग इसके रफ एंड टफ लुक मजबूत बॉडी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस को सबसे बड़ी वजह मानते हैं। गांव से लेकर शहर तक यह कार हर जगह अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

Skoda Kylaq SUV पर 75000 तक का बड़ा डिस्काउंट दमदार टर्बो इंजन और 5 स्टार सेफ्टी के साथ मिडिल क्लास की नई पसंद ये भी पढ़ें  Skoda Kylaq SUV पर 75000 तक का बड़ा डिस्काउंट दमदार टर्बो इंजन और 5 स्टार सेफ्टी के साथ मिडिल क्लास की नई पसंद

Mahindra Bolero की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल

तीसरे नंबर पर Mahindra Bolero रही है जिसने सभी को चौंका दिया है। नवंबर 2025 में Bolero की 10521 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल के मुकाबले इसमें करीब पचास प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कम कीमत मजबूत बनावट और आसान मेंटेनेंस के कारण Bolero आज भी छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों की पहली पसंद बनी हुई है।

TATA Curvv SUV: लग्जरी कूप डिजाइन वाली नई SUV की कीमत और EMI जानकर चौंक जाएंगे ये भी पढ़ें  TATA Curvv SUV: लग्जरी कूप डिजाइन वाली नई SUV की कीमत और EMI जानकर चौंक जाएंगे

Toyota Innova की प्रीमियम इमेज कायम

चौथे नंबर पर Toyota Innova रही है। नवंबर 2025 में इसे 9295 ग्राहकों ने खरीदा। Innova को आराम भरोसे और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। बड़ी फैमिली के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह कार आज भी एक भरोसेमंद नाम है।

Kia Carens ने बनाई टॉप 5 में जगह

Kia Carens ने बिक्री में बढ़ोतरी के दम पर टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। नवंबर 2025 में इस कार को 6530 नए ग्राहक मिले। स्टाइलिश डिजाइन आधुनिक फीचर्स और कंफर्ट के कारण Carens तेजी से फैमिली कार के रूप में लोकप्रिय हो रही है।

बाकी 7 सीटर कारों का प्रदर्शन भी रहा ठीक

टॉप 5 के अलावा नवंबर 2025 में Mahindra XUV700 की 6176 यूनिट Toyota Fortuner की 2676 यूनिट Maruti Suzuki XL6 की 2445 यूनिट Renault Triber की 2064 यूनिट और Tata Safari की 1895 यूनिट बिकी हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि 7 सीटर सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है।

बड़ी फैमिली के लिए 7 सीटर कारों की बढ़ती मांग

नवंबर 2025 की सेल रिपोर्ट यह दिखाती है कि भारतीय परिवारों में स्पेस और कंफर्ट की जरूरत लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि 7 सीटर कारों की मांग हर साल मजबूत होती जा रही है। Ertiga Scorpio और Bolero जैसी गाड़ियां भरोसे और किफायती कीमत के कारण लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं।

Views: 77

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर दुनिया के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा पाकिस्तान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईद से पहले पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, लाखों लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

शामली जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए लगभग दो लाख मामले

   कैराना/शामली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के...
शामली 
शामली जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, आपसी समझौते से निपटाए गए लगभग दो लाख मामले

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

शामली। गत दिवस शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी एक सर्राफा व्यापारी की गैंस सिलेंडर ले जाते समय ट्रक की...
शामली 
शामली में सर्राफा व्यापारी की ट्रक टक्कर से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

शामली में अवैध रूप से तोते बेचने वाले तीन गिरफ्तार, वन विभाग और एनिमल शेल्टर की कार्रवाई

शामली। शहर में अवैध रूप से वन्यजीवों, विशेषकर भारतीय तोतों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी...
शामली 
शामली में अवैध रूप से तोते बेचने वाले तीन गिरफ्तार, वन विभाग और एनिमल शेल्टर की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम