बाल कथा- रोशनदान का जन्म

On


- नरेंद्र देवांगन


  • बहुत समय पहले की बात है, एक राजा था। एक दिन उसने मंत्री से कहा कि राज्य सभा की बैठक के
    लिए एक बड़ा भवन बनवाया जाए। राजा के हुक्म होते ही कुछ ही दिनों में भवन का निर्माण हो गया।
    उद्घाटन का दिन आया, चारों ओर धूमधाम थी। मंत्री, सेनापति, कोतवाल, दरबारी सबके साथ राजा भवन
    में दाखिल हुए लेकिन यह क्या? उसमें जरा सी भी रोशनी नहीं हो रही थी। चारों ओर अंधेरा था।
    राजा ने गुस्से से पूछा, ‘किसने यह भवन बनवाया है? रोशनी तो नाम मात्र की भी नहीं है। ऐसे में सभा
    कैसे होगी?‘
    सब अवाक खड़े थे। राजा ने मंत्री से कहा, ‘इसमें रोशनी का इंतजाम करो।‘

मंत्री अपने को बहुत बुद्धिमान समझते थे। बोले, ‘महाराज, रोशनी अभी आ जाती है।‘ फिर अन्य लोगों से
बोले, ‘ऐसा करो, अंदर से मुट्ठी भर अंधेरा ले चलो और बाहर से एक-एक मुट्ठी धूप ले आओ। चारों
ओर रोशनी हो जाएगी।‘
लोगों ने अंदर मुट्ठी बांधी और बाहर जा कर खोल दी। बाहर से फिर मुट्ठी बंद की और अंदर जा कर
खोल दी लेकिन हालत फिर भी वैसी रही। वैसा ही अंधेरा छाया रहा। उस अंधेरे में धूप थी ही नहीं।
राजा ने क्रोधित स्वर में पूछा, ‘मंत्री जी, भवन में धूप कहां आई?‘
मंत्री ने उत्तर दिया, ‘जी, मुट्ठी के छिद्रों में से निकल गई।‘
राजा ने कहा, ‘जैसे भी हो, धूप का इंतजाम करो।‘
मंत्राी ने फिर बुद्धि का प्रदर्शन करते हुए कहा, ‘महाराज छत निकलवा देते हैं।‘
हुक्म होते ही राज मिस्त्री आए। मजदूरों ने अपना कमाल दिखाया और छत हटवा दी। चारों ओर रोशनी ही
रोशनी फैल गई। सब बहुत प्रसन्न हुए। राज्य सभा बैठी। अचानक आकाश में बादल छा गए। देखते ही
देखते बारिश शुरू हो गई और वहां बैठे सभी लोग भीगने लगे।
राजा ने कहा, ‘मंत्री जी, छत निकालने से कोई फायदा नहीं हुआ।‘
बेचारा मंत्री सोच में पड़ गया। इतने में दरबारी ने कहा, ‘एक काम हो सकता है महाराज। छत को हिफाजत
से रख दें। जब बारिश हो, उसे ढक दें, बाद में उतार कर रख लें।‘
मंत्री ने सोचा, इससे तो मैं राजा की निगाह में छोटा हो जाऊंगा। वह बोला, ‘महाराज, ऐसा तो मैंने भी
सोचा था लेकिन अगर दिन में बारिश हो तो अंधेरे में काम कैसे होगा?‘
‘फिर क्या करें?‘ राजा ने पूछा।
दरबारी बोला, ‘उस दिन छुट्टी हो जाएगी।‘ राजा मान गए।
एक बार ऐसा हुआ कि जब सभा हो रही थी, उस समय बाहर बादल आ गए। कड़-कड़ बिजली चमकने
लगी, पानी बरसने लगा, राजा देख रहे थे। अचानक उन्हें दीवार की एक दरार से बिजली की चमक
दिखाई पड़ी। उस चमक से बाहर का दृश्य बहुत सुंदर लगा।
राजा को एक उपाय सूझा, ‘मंत्री जी, एक उपाय मिल गया।‘
‘क्या महाराज?‘ सबने उत्सुकता से पूछा।
राजा ने कहा, ‘दीवारों में से कहीं-कहीं से ईंटें निकलवा कर सुराख बनवा दो, रोशनी तो आएगी ही, साथ ही
हवा भी।‘
राजा के कहने के अनुसार वैसा ही किया गया। उनकी मुश्किल आसान हो गई। इस तरह से खिड़की और
रोशनदान का जन्म हुआ। लोग आज भी रोशनी और हवा के लिए घरों की दीवारों में खिड़कियां और
रोशनदान बनवाते हैं। (उर्वशी)

और पढ़ें शिक्षा बनाम दीक्षा:चरित्र की कसौटी पर शिक्षक

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को अपने सांसदों के लिए दो दिवसीय सांसद...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा सांसद कार्यशाला में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, जीएसटी और उपराष्ट्रपति चुनाव पर हुई चर्चा

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

नई दिल्ली। यमुना का जलस्तर रविवार रात 10 बजे खतरे के निशान 205.33 मीटर से केवल 0.01 मीटर कम होकर...
Breaking News 
दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, राहत शिविरों में पानी और भोजन की व्यवस्था जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित 1510 अनुदेशकों में से 11 को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने 1510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए, रोजगार में वृद्धि का किया दावा

आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

आगरा- उत्तर प्रदेश आगरा जिले में उफना रही यमुना नदी का जलस्तर वाटर वर्क्स पर खतरे के निशान पांच सौ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में यमुना जलस्तर पांच सौ फीट से ऊपर, कालोनियों, बस्तियों और गांवों में घुसा पानी

लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को पारा थाना क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर स्थित शुभी ढाबा एवं रेस्टोरेंट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में एलडीए ने आगरा एक्सप्रेसवे पर ढाबा किया सील, किसानों ने धरना शुरू किया, अखिलेश भी पहुंचे

मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद। मुरादाबाद महानगर के थाना कटघर क्षेत्र में रविवार रात हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान (38 वर्ष) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की गोली मारकर हत्या