जौनपुर के डिप्टी एसपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, ‘सिंघम’ के नाम से हैं प्रसिद्ध, जानें पूरा मामला
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक अदालत ने हत्या के मामले में गवाही देने में कोताही बरतने पर अभिनेता एवं पुलिस उपाधीक्षक अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ ए के यादव की अदालत ने अदालत की अवहेलना करने के मामले में अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट […]
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक अदालत ने हत्या के मामले में गवाही देने में कोताही बरतने पर अभिनेता एवं पुलिस उपाधीक्षक अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ ए के यादव की अदालत ने अदालत की अवहेलना करने के मामले में अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक चंदौली को आदेश दिया है कि आरोपी पुलिस अधिकारी को 17 फरवरी को कोर्ट में हाजिर करें। कोर्ट ने अग्रिम आदेश तक अनिरुद्ध सिंह का वेतन रोकने का भी आदेश दिया। नियत तिथि पर अनुपस्थित होने पर रजिस्टार जनरल हाई कोर्ट एवं डीजीपी उत्तर प्रदेश को सूचित किया जाएगा।
अनिरुद्ध वर्तमान में मुगलसराय में तैनात हैं। अनिरुद्ध सिंह पुलिस की नौकरी करने के साथ फिल्म में भी कार्य करते हैं जिसके कारण उन्हें सिंघम कहा जाता है।
जौनपुर जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र के हत्या के मुकदमे स्टेट बनाम विकास प्रताप में हाई कोर्ट द्वारा शीघ्र निस्तारण का आदेश है। मुकदमे की विवेचना तत्कालीन एसओ व वर्तमान में डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने किया था। उनकी जिरह के लिए पत्रावली चल रही है। पिछले कई तिथियों से वह गवाही देने नहीं आ रहे हैं। कानून व्यवस्था ड्यूटी में व्यस्त होने का हवाला दे रहे हैं।
हत्या का यह मामला 2010 का होने के कारण प्राचीनतम वादों की सूची में सम्मिलित है। विवेचक के गवाही देने न आने से मुकदमे के निस्तारण में विलंब हो रहा है। उनके खिलाफ अवमानना नोटिस व वारंट जारी किया गया। इसके बावजूद उपस्थित नहीं आए जिस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए एसपी को आदेश जारी किया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां