ठंडा या गर्म पानी? आयुर्वेद से जानें कौन सा है आपके शरीर के लिए लाभकारी, बदल जाएगी आपकी सेहत

On

शीत ऋतु में शरीर का ध्यान गर्मियों की तुलना में ज्यादा रखना होता है। सर्दियों में ठंडे मौसम की वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है क्योंकि पानी पीना ही मुश्किल हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में ठंडे पानी का सेवन करना लाभकारी होता है या गर्म पानी? आज हम आयुर्वेद के अनुसार गर्म और ठंडे पानी के फायदे बताएंगे। पहले बात करते हैं गर्म या गुनगुने पानी की। गुनगुने पानी का सेवन ठंडे पानी की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। गुनगुना पानी पीने से पाचन अग्नि तेज होती है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है और पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। दूसरा, गुनगुना पानी गले के लिए औषधि की तरह काम करता है।

सर्दी से गले में होने वाले संक्रमण या टॉन्सिल की समस्या होने का खतरा भी कम होता है और आवाज मधुर बनी रहती है। तीसरा, गुनगुना पानी किडनी और ब्लैडर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, जिससे वो अच्छे तरीके से काम कर पाती हैं और समय-समय पर विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकलते रहते हैं। चौथा, सर्दियों में वात और कफ दोनों में वृद्धि होती है। वात और कफ को संतुलित रखने के लिए गुनगुना पानी दवा की तरह काम करता है और सर्दी और जुकाम होने से भी बचाता है। वहीं दूसरी तरफ सामान्य या मटके का पानी पीने के अपने फायदे होते हैं। अगर थकान और चक्कर आने की परेशानी होती है, तो ठंडा पानी राहत देता है और घबराहट से भी निजात दिलाता है। दूसरा, शरीर में होने वाली जलन और रक्त संबंधी दोषों की वजह से होने वाली समस्याओं में भी ठंडा पानी राहत देता है।

और पढ़ें बागपत में सनसनी: अंबाला के रेलवे टेक्निशियन की गला रेतकर हत्या.. खेत में मिला लहूलुहान शव

अगर बीपी की समस्या है, तब ठंडा पानी पीना लाभकारी होता है, लेकिन कुछ लोगों को ठंडे पानी से परहेज करना चाहिए। जैसे, जो लोग बुखार से पीड़ित हैं, पसलियों में दर्द की समस्या है, कफ बढ़ा हुआ है, या भूख न लगने की समस्या है, उन्हें ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। यह परेशानियों को और बढ़ा सकता है। अब सवाल है कि कब और कितना पानी पीना चाहिए। गर्मी हो या सर्दी, सुबह गर्म पानी का सेवन जरूर करें। उतना ही पानी पीएं, जितनी जरूरत हो। बिना प्यास लगे, जबरदस्ती पानी पीने की कोशिश न करें। दूसरा, भोजन से 30 मिनट पहले गुनगुना पानी जरूर पीएं, इससे पेट की पाचन शक्ति तेज होती है और भूख अच्छे से लगती है। 

और पढ़ें हिमाचल में भीषण बस हादसा: खाई में गिरी निजी बस, 14 यात्रियों की मौत, 35 घायल

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

योगी सरकार का 'डिजिटल पुलिस स्टेशन'; यूपीकॉप एप से घर बैठे मिल रही हैं 27 पुलिस सेवाएं, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनाया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'स्मार्ट पुलिसिंग' विजन ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का 'डिजिटल पुलिस स्टेशन'; यूपीकॉप एप से घर बैठे मिल रही हैं 27 पुलिस सेवाएं, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनाया

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पूरी तरह डिजिटल होगी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना; फरवरी 2026 तक पूरा होगा काम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए बड़ा कदम उठाने जा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का बड़ा फैसला, पूरी तरह डिजिटल होगी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना; फरवरी 2026 तक पूरा होगा काम

अब गाड़ियां करेंगी आपस में बात! सरकार ला रही V2V तकनीक, हादसे से पहले ड्राइवर को मिलेगा अलर्ट

नई दिल्ली। भारत में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार एक क्रांतिकारी तकनीक 'व्हीकल-टू-व्हीकल' (V2V) लाने की...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अब गाड़ियां करेंगी आपस में बात! सरकार ला रही V2V तकनीक, हादसे से पहले ड्राइवर को मिलेगा अलर्ट

ठंडा या गर्म पानी? आयुर्वेद से जानें कौन सा है आपके शरीर के लिए लाभकारी, बदल जाएगी आपकी सेहत

शीत ऋतु में शरीर का ध्यान गर्मियों की तुलना में ज्यादा रखना होता है। सर्दियों में ठंडे मौसम की वजह...
Breaking News  लाइफस्टाइल  हेल्थ 
ठंडा या गर्म पानी? आयुर्वेद से जानें कौन सा है आपके शरीर के लिए लाभकारी, बदल जाएगी आपकी सेहत

सेहत के लिए शानदार सर्दियों का मौसम, ये 5 आदतें साल भर रखेंगी बीमारियों से दूर

  सर्दियों का मौसम अक्सर सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, जब खाने के लिए हरी सब्जियां और स्वादिष्ट
Breaking News  लाइफस्टाइल  हेल्थ 
सेहत के लिए शानदार सर्दियों का मौसम, ये 5 आदतें साल भर रखेंगी बीमारियों से दूर

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का 'डिजिटल पुलिस स्टेशन'; यूपीकॉप एप से घर बैठे मिल रही हैं 27 पुलिस सेवाएं, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनाया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'स्मार्ट पुलिसिंग' विजन ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का 'डिजिटल पुलिस स्टेशन'; यूपीकॉप एप से घर बैठे मिल रही हैं 27 पुलिस सेवाएं, 50 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनाया

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पूरी तरह डिजिटल होगी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना; फरवरी 2026 तक पूरा होगा काम

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए बड़ा कदम उठाने जा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार का बड़ा फैसला, पूरी तरह डिजिटल होगी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना; फरवरी 2026 तक पूरा होगा काम

ओम प्रकाश राजभर ने की ममता बनर्जी की तारीफ; बोले- 'बंगाल को मिला है कुशल नेतृत्व', राजनीतिक हलकों में खलबली

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
ओम प्रकाश राजभर ने की ममता बनर्जी की तारीफ; बोले- 'बंगाल को मिला है कुशल नेतृत्व', राजनीतिक हलकों में खलबली

सहारनपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को 60 हजार रुपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को 60 हजार रुपये की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार