आम आदमी को और लगा महंगाई का झटका, घर-कार समेत सभी लोन हुए महंगे

On
School Ad

मुंबइ- रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महंगाई को लक्षित दायरे में रखने के उद्देश्य से आज लगातार छठवीं बार नीतिगत दरों में बढोतरी की जिससे घर, कार और अन्य ऋण अब और महंगे हो जायेंगे। आरबीआई ने गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को समाप्त हुयी तीन दिवसीय बैठक के बाद […]

मुंबइ- रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महंगाई को लक्षित दायरे में रखने के उद्देश्य से आज लगातार छठवीं बार नीतिगत दरों में बढोतरी की जिससे घर, कार और अन्य ऋण अब और महंगे हो जायेंगे।

आरबीआई ने गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति की बुधवार को समाप्त हुयी तीन दिवसीय बैठक के बाद यह घोषणा की। श्री दास ने घोषणा करते हुये कहा कि अक्टूबर 2022 के बाद दिसंबर 2022 में खुदरा महंगाई में तेजी से नरमी आयी है, जो विशेषकर खाद्य पदार्थाें की कीमतों के घटने से हुआ है। उन्होंने कहा कि छह सदस्यीय समिति में से चार सदस्यों ने रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की बढोतरी किये जाने के पक्ष में मतदान किया जबकि दो ने इसके विरोध में। इस तरह से बहुमत के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही समिति ने विकास को गति देने तथा महंगाई को लक्षित दायरे में बनाये रखने के पक्ष में ये निर्णय लिया है।

हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य विवाद: सहयोगी देशों पर भड़के ट्रंप, दी गंभीर चेतावनी ये भी पढ़ें  हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य विवाद: सहयोगी देशों पर भड़के ट्रंप, दी गंभीर चेतावनी

उन्होंने कहा कि मध्यावधि में विकास को गति देते हुये खुदरा महंगाई को चार प्रतिशत के लक्षित दायरे में रखने के उद्देश्य निर्णय लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ ही डॉ. शशांक भिड़े, डॉ राजीव रंजन और डॉ. माइकल देबब्रत ने रेपो दर में बढोतरी और समायोजन की नीति को वापस लेने का पक्ष लिया जबकि डॉ. असीमा गोयल और प्रो. जयंत आर. वर्मा ने इसके विरोध में मतदान किया।

मुज़फ्फरनगर का गौरव: सनातन धर्म कॉलेज के 5 छात्र भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के टॉप-30 में चयनित; राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर का गौरव: सनातन धर्म कॉलेज के 5 छात्र भारतीय ज्ञान प्रणाली परीक्षा के टॉप-30 में चयनित; राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

काेरोना महामारी के बाद रिजर्व बैंक ने महंगाई को काबू में करने के उद्देश्य से लगातार छठवीं बैठक में रेपो दर में बढोतरी की है। इससे आम लोगों के लिए घर, कार और अन्य प्रकार के ऋण अब महंगें हो जायेंगे क्योंकि अब तक जितनी बार रेपो दर में बढोतरी की गयी है बैंकों ने इसका भार उपभोक्ताओं पर डाला है।

बागपत: रटौल में 'न्याय' की जीत, हाजी मुंतजिर ने ली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ; कोर्ट के आदेश पर जुनैद फरीदी की कुर्सी गई ये भी पढ़ें  बागपत: रटौल में 'न्याय' की जीत, हाजी मुंतजिर ने ली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ; कोर्ट के आदेश पर जुनैद फरीदी की कुर्सी गई

अब रेपो दर 6.25 प्रतिशत से बढ़कर 6.50 प्रतिशत हो गयी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। इस बढ़ोतरी के बाद स्टैंडिंग डिपोजिट फैसिलिटी दर (एसडीएफआर) 6.00 प्रतिशत से बढ़कर 6.25 प्रतिशत, बैंक दर बढ़कर 6.75 प्रतिशत, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी दर (एमएसएफआर) भी 6.75 प्रतिशत हो गयी है। रिजर्व बैंक महंगाई को काबू में करने के लिए मई 2022 में नीतिगत दरों में की गयी 0.40 प्रतिशत की बढोतरी के बाद से लगातार इसमें वृद्धि कर रहा है। मई के बाद जून, अगस्त और सितंबर में भी इन दरों में आधी-आधी फीसद की वृद्धि की गयी थी। दिसंबर में रेपो दर में 0.35 प्रतिशत की बढोतरी की गयी थी।

श्री दास ने कहा कि महंगाई का अनुमान मिश्रित है। रबी सीजन में सुधार हुआ लेकिन मौमस को लेकर अभी भी स्थितियां अनुकूल नहीं दिख रही है। वैश्विक कमोडिटी का अनुमान भू राजैनितक तनाव के कारण आपूर्ति पर पड़ने वाले प्रभावों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय बॉस्केट में कच्चे तेल का औसत मूल्य 95 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान है। इसके आधार पर चालू वित्त वर्ष में महंगाई के 6.5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है। मार्च में समाप्त होने वाली चौथी तिमाही में इसके 5.7 प्रतिशत पर रहने की संभावना है। मानसून के सामान्य रहने पर अगले वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 5.3 प्रतिशत रह सकती है। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसके 5.0 प्रतिशत, दूसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.4 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.6 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियों में तेजी आने से ग्रामीण मांग बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही कोविड आधारित प्रतिबंधों में नरमी आने से संपर्क आधारित क्षेत्रों में तेजी और शहरी उपभोग में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। घरेलू स्तर पर मांग में तेजी रहने की संभावना है जबकि वैश्विक गतिविधियों में शिथिलता के कारण विदेशी मांग में सुस्ती रह सकती है। इसके मद्देनजर अगले वित्त वर्ष में वास्तविक जीडीपी के 6.4 प्रतिशत की गति से बढ़ने का अनुमान है जबकि चालू वित्त वर्ष में यह सात प्रतिशत रह सकती है।

उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी के 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। दूसरी तिमाही में इसके 6.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 6.0 प्रतिशत और चौथी तिमाही में इसके 5.8 प्रतिशत रहने की संभावना है।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

आगरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद अब ताजनगरी आगरा के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में 'पंडित'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

नई ऊर्जा चुनौतियां एवं उम्मीदें लेकर आया है नव संवत्सर 2083

-डॉ घनश्याम बादल  भले ही आज दुनिया ईस्वी सन के हिसाब से चल रही है और हम 2026 में रह...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
नई ऊर्जा चुनौतियां एवं उम्मीदें लेकर आया है नव संवत्सर 2083

मुजफ्फरनगर: गन्ना तौल केंद्रों की होगी जांच और खराब रास्तों की होगी मरम्मत, एडीएम ने दिया आश्वासन

मुजफ्फरनगर। जनपद के जिला पंचायत सभागार में बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गन्ना तौल केंद्रों की होगी जांच और खराब रास्तों की होगी मरम्मत, एडीएम ने दिया आश्वासन

मुजफ्फरनगर में काली नदी के पास बदमाशों का तांडव, कार सवार पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में रविवार की देर रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। शामली मार्ग स्थित काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में काली नदी के पास बदमाशों का तांडव, कार सवार पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश

यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

आगरा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद अब ताजनगरी आगरा के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा में 'पंडित'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
यूपी में 'पंडित' शब्द पर फिर भड़का विवाद: कक्षा 7 की संस्कृत परीक्षा का प्रश्न बना मुद्दा, शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश

यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर स्थिति स्पष्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पंचायत चुनाव का बिगुल: 12 जुलाई तक चुनी जाएगी नई सरकार, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम