आम बजट से किसानों पर बढ़ेगा कर्ज, कंपनियों को होगा फायदा, ट्रैक्टर 3 पीढ़ी चलता है- राकेश टिकैत

On

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आज धरने का पांचवा दिन था। किसान सरकार के द्वारा पेश होने वाले बजट से आस लगाये हुए थे कि कुछ न कुछ ऐसा होगा जो किसान हितों के लिए लाभदायी साबित होगा, लेकिन किसान के हाथ कुछ नहीं आया। अमृत काल का यह बजट […]

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आज धरने का पांचवा दिन था। किसान सरकार के द्वारा पेश होने वाले बजट से आस लगाये हुए थे कि कुछ न कुछ ऐसा होगा जो किसान हितों के लिए लाभदायी साबित होगा, लेकिन किसान के हाथ कुछ नहीं आया।

मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर छात्रों के दो गुटों में 'बेल्ट युद्ध', बीच सड़क चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर छात्रों के दो गुटों में 'बेल्ट युद्ध', बीच सड़क चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

अमृत काल का यह बजट किसानों को ऋणकाल से अंधकारकाल में ले जाने वाला है। सरकार ने अपने बजट पर पूर्व में भी कई वायदे किसानों के साथ किए हैं, लेकिन योजना को लाने के बाद धरातल पर कोई भी लाभ किसानों को नहीं पहुंचा है।

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत

सरकार ने अपने बजट में कहा कि वह किसानों को 20 लाख करोड़ तक क्रेडिट कार्ड के जरिए ऋण बांटने का लक्ष्य पूरा करेगी, लेकिन इसमें किसानों को कोई फायदा होने वाला नहीं है। किसान की भूमि बैंक में बंधक हो जाएगी और आने वाले सालों में उसे अधिग्रहण कर सरकार व बैंक दिया हुआ कर्ज जमीन के माध्यम से वसूल लेंगे।

राज्यसभा में कहा, राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन केवल चूक नहीं संवैधानिक अपराध है ये भी पढ़ें  राज्यसभा में कहा, राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का उल्लंघन केवल चूक नहीं संवैधानिक अपराध है

सरकार किसानों को कर्ज नहीं फसलों के भाव व गारंटी कानून देने का काम करें। आज बजट में किसान दूर-दूर तक भी नजर नहीं आया, दिखायी दे रहे थे तो सिर्फ सरकार के द्वारा पेश किए जा रहे आंकड़ें।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राकेश टिकैत ने कहा कि कुछ रिपोर्टिंग एजेन्सियों ने अपने द्वारा किए गए सर्वे में कहा है कि अगर सरकार कृषि क्षेत्र में लगभग 270 अरब डॉलर का निवेश करे तो 2031 तक 800 अरब डॉलर सरकार को राजस्व के रूप में प्राप्त होगा। देश वैश्विक खाद्यान्न संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार के आंकड़े और धरातल के आंकड़ों में जमीन आसमान का अन्तर है।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों को फसलों की गारंटी कानून व वाजिब भाव दे तो देश का अन्नदाता उत्पादन करके चल रहे खाद्यान्न संकट को दूर कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश के अन्दर घटता हुआ कृषि क्षेत्रफल और उत्पादन किसान के सामने चट्टान की तरह खड़ा हैं, जिसका अनुभव पूर्व में गेंहू के उत्पादन व क्षेत्रफल में 2021-22 के सत्र में देश देख चुका है। इसका कटु अनुभव व जानकारी सरकार को भी है।  सरकार कृषि यंत्रों से जीएसटी हटाकर किसानों को कुछ राहत पहुंचा सकती थी, लेकिन वो भी नहीं हुआ। आने वाले समय में सरकार अगर किसान की ओर नहीं देखेगी, तो परिणाम और अधिक भयावह होंगें। भारतीय किसान यूनियन आज आए बजट को सिरे से नकारती है, क्योंकि यह बजट सिर्फ आंकड़ों का बजट है।

एक ट्रैक्टर तीन पीढ़ी चलता है, न कि 10 या 15 साल

राकेश टिकैत ने केंद्र व प्रदेश सरकार को सवालों के घेरे में लेते हुए जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के 15 साल पुराने ट्रैक्टर को कटवाने के लिए कहा गया है। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का भारतीय किसान यूनियन पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि एक खरीदा गया ट्रैक्टर तीन पीढ़ी चलता है, मगर पूंजीपतियों और व्यापारियों को फ़ायदा देने के लिए देश व प्रदेश की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता  का कहना है कि किसानों की आमदनी घटाते  हुए तेल, खाद, बिजली बिल आदि के रेट दोगुना कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं देश भर में किसान अपने हक के लिए निरंतर धरना प्रदर्शन कर रहा है, मगर भाजपा की गूंगी बहरी सरकार को कुछ भी दिखाई एवं सुनाई नहीं दे रहा है।

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

एलजीपी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलजीपी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

अररिया।  जिले के फारबिसगंज में जिला प्रशासन ने गुप्त सूचना पर बीती रात कार्रवाई करते हुए ढाई सौ से अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
घरेलू गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर और दुकान पर छापेमारी में 250 से ज्यादा सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे

   मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-चरथावल मार्ग पर संजीवनी पेट्रोल पंप के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मेरठ में आयोजित एक...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसे में दो बारातियों की मौत, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे

मुजफ्फरनगर: मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाला कलयुगी मामा मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

   मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाला कलयुगी मामा मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

खुशियां मातम में बदलीं: बांग्लादेश में दो बसों में टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 14 की मौत, बीएनपी नेता के घर मातम

ढाका। बांग्लादेश में मोंगला-खुलना हाइवे पर बांग्लादेश नेवी की एक बस और एक यात्री मिनसी बस के बीच आमने-सामने की...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
खुशियां मातम में बदलीं: बांग्लादेश में दो बसों में टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 14 की मौत, बीएनपी नेता के घर मातम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव