दिल्ली ब्लास्ट मामला: एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकियों के दो और सहयोगी गिरफ्तार

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल दिल्ली के लाल किला के पास हुए बम विस्फोट मामले में दो और आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। एनआईए की ओर से बुधवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गांदरबल निवासी जमीर अहमद अहंगर और श्रीनगर निवासी तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है। एनआईए ने दोनों को दिल्ली विस्फोट साजिश में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों ने दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपी को हथियार उपलब्ध कराए थे।

झांसी रेल मंडल : अलार्म चेन पुलिंग पर सख्ती, 261 लाेगाें से वसूला गया 37 हजार रुपये जुर्माना ये भी पढ़ें  झांसी रेल मंडल : अलार्म चेन पुलिंग पर सख्ती, 261 लाेगाें से वसूला गया 37 हजार रुपये जुर्माना

मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, गबन का लगाया आरोप, लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, गबन का लगाया आरोप, लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हमले का मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया था। एनआईए मामले की गहन जांच कर रही है, जिसका उद्देश्य इस कायराना आतंकी हमले के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करना है। जांच एजेंसी के अनुसार जमी़र अहमद और तुफैल अहमद प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद (एजीएच) के सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) थे। एनआईए ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर की गई जांच में पाया कि दोनों आरोपी न केवल दिल्ली ब्लास्ट की साजिश में शामिल थे, बल्कि अन्य कई आतंकी षड्यंत्रों का भी हिस्सा रहे हैं।

यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन ये भी पढ़ें  यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक की मांग, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि वे भारतीय राज्य के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने के उद्देश्य से हथियार और गोला-बारूद जुटाने में सक्रिय रूप से संलिप्त थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुसार, दिल्ली विस्फोट की साजिश का मास्टरमाइंड उमर था, जिसने अन्य आरोपियों, मुजम्मिल गनई, शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान, आदिल अहमद राथर और पांच अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाई थी। इन 9 आरोपियों को पहले ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में एनआईए की जांच अभी जारी है। 

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

संभल (रॉयल बुलेटिन): आगामी माहे रमजान और होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव तरारा पर रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

बिजनौर (रॉयल बुलेटिन): समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को बिजनौर शहर में 'एसआईआर जागरूकता साइकिल रैली' के माध्यम से अपनी...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

मुरादाबाद में स्टूडेंट बनेंगे 'पुलिस': SPEL प्रोग्राम के तीसरे चरण का आगाज, 9 थानों में 30 दिन की ट्रेनिंग शुरू

मुरादाबाद (रॉयल बुलेटिन): जनपद मुरादाबाद में युवाओं को पुलिस व्यवस्था के करीब लाने और उन्हें कानून के प्रति जागरूक करने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में स्टूडेंट बनेंगे 'पुलिस': SPEL प्रोग्राम के तीसरे चरण का आगाज, 9 थानों में 30 दिन की ट्रेनिंग शुरू

उत्तर प्रदेश

अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा जिला न्यायालय को उड़ाने की धमकी: ई-मेल से मची खलबली, डॉग स्क्वॉड और एएसएल टीम ने खंगाला कोना-कोना

संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

संभल (रॉयल बुलेटिन): आगामी माहे रमजान और होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संभल...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव तरारा पर रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में भाजपा विधायक राजीव तरारा पर जानलेवा हमला: कार पर पथराव कर फोड़े शीशे, दो गिरफ्तार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

बिजनौर (रॉयल बुलेटिन): समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को बिजनौर शहर में 'एसआईआर जागरूकता साइकिल रैली' के माध्यम से अपनी...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश