महाशिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें

On

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के मद्देनजर जनपद में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आगे बढ़ रहे कांवड़ियों ने शिव मूर्ति की परिक्रमा कर भगवान आशुतोष के सामने शीश नवाया और जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी। मुजफ्फरनगर का कांवड़ पटरी मार्ग भी शिव भक्तों के जयघोष से […]

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के मद्देनजर जनपद में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आगे बढ़ रहे कांवड़ियों ने शिव मूर्ति की परिक्रमा कर भगवान आशुतोष के सामने शीश नवाया और जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगी।

मुजफ्फरनगर का कांवड़ पटरी मार्ग भी शिव भक्तों के जयघोष से गुंजायमान रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आये डाक कांवड़ियों का शोर कानों में गूंजता रहा। दुपहिया व चौपहिया वाहनों पर तेज गति से जाने वाले डाक कांवड़ियों को व्यवस्थित करने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पडी।

नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार

महाशिवरात्रि के लिए शहर के हृदय स्थल शिवचौक और देहात के सभी शिवालय, देवालय और मंदिरों को सजाया गया। मंदिरों में जलाभिषेक की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। शहर की हृदय स्थली कहे जाने वाली शिवमूर्ति पर जलाभिषेक करने वालों की लंबी कतार लगी रही।

खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा ये भी पढ़ें  खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर शिवालय में चढ़ाते रहे। कांवड़ पटरी मार्ग से होकर डाक कावड़ शिवभक्त हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवालय की ओर बढ़ते रहे और पुरा महादेव जाकर जलाभिषेक किया। शहर में श्रद्धालु सबसे अधिक शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करने पहुंचे, जहां पर लम्बी-लम्बी कतारें लगी रही। कडी सुरक्षा के बीच पुलिस भी व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान ये भी पढ़ें  होली पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4,929 लोगों के काटे चालान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने भी शिव चौक पहुंचकर भगवान आशुतोष के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त

किया। इसके अलावा बोहरो वाला मंदिर, गांधी कालोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर, सुभाष नगर का शिव दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में भी जलाभिषेक हुआ।

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव चौक को भव्य रूप से सजाया गया और रंगीन रोशनी में नहाया शिव चौक श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। भगवान शिव की प्रतिमा का भी भव्य श्रृंगार किया गया। इसके अलावा गांधी कालोनी के अनंतेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी रही।

मंदिर के पुजारी मंहत सर्वानंद पुरी की देखरेख में आज सुबह से ही महादेव पर जलाभिषेेक होने लगा था। श्रद्धालुओं ने पूरे

भक्तिभाव से अपने ईष्ट पर जलाभिषेक कर मन्नते मांगी। इनके अलावा शुकतीर्थ में जानसठ के प्राचीन महादेव मंदिर, खतौली के मराठा कालीन झारखंड शिवालय, नागेश्वर मंदिर, थानेश्वर मंदिर, शिवालय में भी भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक किया।

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

मुजफ्फरनगर। जनपद में कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना का लाभ देने के लिए कृषि विभाग द्वारा एक पारदर्शी ई-लॉटरी प्रक्रिया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुजफ्फरनगर में दवा व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, ‘बदमाशों का देवता’ ने ली थी 'सुपारी'

      मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दवा व्यापारी की हत्या...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दवा व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, ‘बदमाशों का देवता’ ने ली थी 'सुपारी'

खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, टबिट्टा फाटक के पास हुआ हादसा, नशे में होने की आशंका

खतौली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत टबिट्टा फाटक के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ ट्रेन की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, टबिट्टा फाटक के पास हुआ हादसा, नशे में होने की आशंका

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर तंज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हम चाहते थे नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें, अब राज्यसभा सदस्य बनकर रिटायर हो जाएंगे: अखिलेश यादव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं