परीक्षा पर चर्चा आज, मोदी आज बच्चों को परीक्षा के तनाव से निपटने के देंगे मंत्र
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय ‘परीक्षा पे चर्चा’ के छठें संस्करण में आज (शुक्रवार) देश-विदेश के 38 लाख से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के जुड़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सभी से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी। प्रधानमंत्री मोदी हर साल […]
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय ‘परीक्षा पे चर्चा’ के छठें संस्करण में आज (शुक्रवार) देश-विदेश के 38 लाख से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के जुड़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सभी से वर्चुअल संवाद करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी।
प्रधानमंत्री मोदी हर साल बोर्ड परीक्षा से पहले ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त रहने का व्यावहारिक मंत्र देते हैं। इस लाइव टेली कॉन्फ्रेंसिंग कार्यक्रम में परीक्षा के तनाव को कम करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सवाल-जवाब होंगे।
‘परीक्षा पे चर्चा’ के इस संस्करण के लिए 38 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं, माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय बोर्डों (सीबीएसई, सीआइएससीई) समेत देश भर के विभिन्न राज्यों के बोर्ड से सम्बद्ध शासकीय और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की इस बार की वार्षिक परीक्षाएं देने जा रहे 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भी पंजीकरण कराया है।
प्रधान ने बताया कि इसका सीधा प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा। मोबाइल फोन पर लाइव देखने के लिए स्टूडेंट्स या पैरेंट्स को भारत सरकार के मॉय गॉव (MyGov) के फेसबुक पेज या यूट्यूब चैनल पर विजिट करना होगा। यहां इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां