मुजफ्फरनगर में जिला व्यापार बंधु की बैठक: बिजली और सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, अवैध तारों को हटाने के निर्देश
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, 9 मार्च को मंडी समिति के मुद्दों पर होगी विशेष बैठक
मुज़फ्फरनगर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में फेडरेशन सभागार में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु बिजली व्यवस्था, नगर पालिका कार्य और मंडी समिति से जुड़े मुद्दे रहे।
नगर पालिका से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सभी नालियों और नालों की सफाई, निर्माण तथा मरम्मत का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। वहीं, विद्युत विभाग की लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने बिजली के खंभों पर अवैध रूप से लटके तारों को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, जिन क्षेत्रों में बिजली के खंभे जर्जर या खराब स्थिति में हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बदलने को कहा गया।
बैठक में मंडी समिति के मसलों पर भी चर्चा हुई। समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जिलाधिकारी ने 9 मार्च को राज्य कर विभाग, मंडी समिति के अधिकारियों और संबंधित व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य लंबित मामलों के निस्तारण के लिए मंडी सचिव को भी जवाबदेह बनाया गया। जिलाधिकारी ने दोहराया कि व्यापारियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें ईरान-इजरायल संघर्ष: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप, 'ईरान में तख्तापलट करना चाहती है अमेरिकी सरकार'बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर, सिटी मजिस्ट्रेट देशभूषण, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां