एसएसपी कार्यालय पर हंगामा करना पड़ा महंगा, कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 40-50 पर मुकदमा दर्ज
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में बीते रोज एसएसपी कार्यालय परिसर में हंगामा करने के आरोप में नवाबाद थाना पुलिस ने कुशवाहा समाज के अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाह और चरण सिंह कुशवाह सहित चालीस पचास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मंगलवार को चिरगांव थाना क्षेत्र में बालू की खदान पर एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस संबंध में परिजनों ने सैकड़ों लोगों के साथ खदान पर पहुंच कर जमकर प्रदर्शन करते हुए हत्या का आरोप लगाया था। इधर पुलिस ने मृतक मजदूर के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। बुधवार को कुशवाह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा, चरण सिंह कुशवाह के नेतृत्व में दर्जनों लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां एसएसपी ने सभी को बताया कि जब अभियोग पंजीकृत हो गया है तो इतनी भीड़ लाने की क्या आवश्यकता थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
नवाबाद थाना के जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सभी लोग एसएसपी कार्यालय से निकलने के बाद परिसर में जुगल किशोर कुशवाहा व चरण सिंह के नेतृत्व में हंगामा प्रदर्शन कर सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाने पर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। नवाबाद थाना पुलिस ने जेल चौकी प्रभारी मोहित कुमार की तहरीर पर जुगल किशोर कुशवाह व चरण सिंह कुशवाह सहित चालीस पचास अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 293 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां