मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: 5वीं पास ठगों ने कर डाला 85 करोड़ का 'खेला', 50 हजारी समेत 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लूटते थे गाढ़ी कमाई; क्रिप्टो करेंसी के जरिए विदेश तक जुड़े तार, देशभर में दर्ज हैं 70 शिकायतें

मुजफ्फरनगर। जनपद की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' और ऑनलाइन ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके कारनामे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी समेत तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ताज्जुब की बात यह है कि करोड़ों की ठगी करने वाले ये आरोपी महज पांचवीं पास हैं, लेकिन तकनीक के इस्तेमाल में बड़े-बड़े इंजीनियरों को मात दे रहे थे।

'प्रतिबिंब' पोर्टल ने खोला ठगी का राज:

गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज   ये भी पढ़ें  गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज  

एसपी क्राइम इंदु प्रकाश ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल “प्रतिबिंब” पर मिली शिकायतों और डिजिटल अरेस्ट के एक मामले में हुई 4.4 करोड़ की ठगी की जांच के दौरान इस गिरोह का सुराग मिला था। ट्रांजेक्शन ट्रेस करने पर पता चला कि ठगी की रकम मुजफ्फरनगर के बैंक खातों में निकाली जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर तीन आरोपियों को धर दबोचा।

बॉलीवुड पर बिश्नोई गैंग का साया? रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह से मांगी फिरौती , मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई ये भी पढ़ें  बॉलीवुड पर बिश्नोई गैंग का साया? रोहित शेट्टी के बाद अब रणवीर सिंह से मांगी फिरौती , मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

85 करोड़ के फ्रॉड का कनेक्शन:

दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा ये भी पढ़ें  दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम और गुफरान (निवासी ग्राम कुटेसरा, चरथावल) तथा मयूर अफजल राणा (निवासी सुजडू, खालापार) के रूप में हुई है। इनके बैंक खातों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। देशभर में इनके खातों के खिलाफ लगभग 70 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 85 करोड़ रुपये की फ्रॉड मनी का संदिग्ध लेनदेन मिला है। पिछले दो माह में ही इनके खातों में 30 लाख रुपये का ताजा लेनदेन हुआ था।

ठगी का 'क्रिप्टो' कनेक्शन और सिलाई से साइबर क्राइम तक:

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 5 से 10 प्रतिशत कमीशन पर बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। ठगी की रकम खातों में मंगाने के बाद आरोपी मयूर अफजल राणा उसे 'यूएसडीटी' (USDT) क्रिप्टो करेंसी में बदल देता था ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। आरोपी नदीम और गुफरान पहले सिलाई का काम करते थे, लेकिन रातों-रात अमीर बनने के लालच में वे साइबर अपराधियों के 'खाता एजेंट' बन गए।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई: पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल, एक चेकबुक और एक डायरी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 के तहत बीएनएस और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

 

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

“रोमांस से रिश्ते तक”: सुधीर और योगिता राजू पुथरण का अटूट वैलेंटाइन सफर

मुंबई। वैलेंटाइन डे केवल गुलाब और ग्रीटिंग कार्ड का दिन नहीं, बल्कि उन रिश्तों का उत्सव है जो समय की...
मनोरंजन 
“रोमांस से रिश्ते तक”: सुधीर और योगिता राजू पुथरण का अटूट वैलेंटाइन सफर

राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल

लखनऊ/ शामली। विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी...
Breaking News  शामली 
राज्यपाल के अभिभाषण पर मोहित बेनीवाल का विपक्ष पर प्रहार, पूर्ववर्ती सरकारों के भ्रष्टाचार की खोली पोल

मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड, सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खिलवाड़ कर रहे अवैध अस्पतालों और अयोग्य चिकित्सकों के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'मौत के सौदागर' सक्रिय: अयोग्य हाथों में सर्जिकल ब्लेड,  सात बड़े अस्पतालों पर उठे सवाल

मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

मुजफ्फरनगर- जनपद  में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दो माह से वेतन न मिलने पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की दी चेतावनी

उत्तराखंड सरकार ने किए 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..प्रतीक जैन अब GMVN के एमडी होंगे, जबकि विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए

रुद्रप्रयाग।  उत्तराखंड की धामी सरकार ने गुरुवार (12 फरवरी 2026) को प्रशासनिक महकमे में एक और बड़ा फेरबदल...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड सरकार ने  किए 11 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले..प्रतीक जैन अब GMVN के एमडी होंगे, जबकि विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के नए डीएम बनाए गए

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहाँ समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
फिरोजाबाद: सफारी पलटने से 10 साल का बच्चा लहूलुहान, अखिलेश यादव ने दिखाई दरियादिली, मौके पर ही रोकी गाड़ियां

4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

अलीगढ़। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ वैवाहिक विवाद के चलते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
4 महीने बाद मायके से विदा कर लाया था पति, घर पहुँचते ही पत्नी को मार डाला और खुद भी उठाया ये कदम..

प्रयागराज : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शव को कार में लेकर शहर भर में घूमता रहा डॉक्टर

प्रयागराज । प्रयागराज (Prayagraj) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक डॉक्टर की लापरवाही और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज : गलत इंजेक्शन से महिला की मौत, शव को कार में लेकर शहर भर में घूमता रहा डॉक्टर

संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

संभल। उत्तर प्रदेश की याेगी सरकार सरकारी जमीनाें पर कब्जा करने वालाें काे तेजी और सख्ती से सबक सिखा रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में सरकारी जमीन हो रही कब्जामुक्त, बुलडोजर के डर से लाेग खुद हटा रहे दीवारें, जिलाधिकारी बोले- जारी रहेगी कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय