मुज़फ्फरनगर में कोहरे का कहर: सात बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर: जनपद में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात बहनों के इकलौते भाई की जान चली गई। पीनना बाईपास के पास बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक युवक एक पेपर मिल में मजदूरी करता था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पेपर मिल के बाहर शव रखकर हंगामा किया।

हादसा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीनना बाईपास के समीप हुआ। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर कलां निवासी 38 वर्षीय सन्नी पुत्र कृष्णपाल भोपा रोड स्थित सिल्वर टोन पेपर मिल में अपनी शिफ्ट पूरी कर घर लौट रहा था। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की वजह से सन्नी की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्लीन मैक्स आईपीओ की फ्लॉप लिस्टिंग: 10% डिस्काउंट पर खुला शेयर, निवेशकों को भारी घाटा ये भी पढ़ें  क्लीन मैक्स आईपीओ की फ्लॉप लिस्टिंग: 10% डिस्काउंट पर खुला शेयर, निवेशकों को भारी घाटा

शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीण और परिजन शव को लेकर सिल्वर टोन पेपर मिल पहुँचे और गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की। हंगामे की सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और मिल प्रशासन से वार्ता की। मिल प्रबंधन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव लेकर गांव लौट गए।

दोस्ती, धोखा और कत्ल, दिल्ली की द्वारका पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  दोस्ती, धोखा और कत्ल, दिल्ली की द्वारका पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपी समेत 4 गिरफ्तार

अलीपुर कलां के ग्राम प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि सन्नी सात बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी छह बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक छोटी बहन अभी अविवाहित है। सन्नी की शादी ढाई साल पहले हुई थी और महज डेढ़ साल पहले ही उसकी पत्नी ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया था। घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के कारण सन्नी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता शादी-समारोहों में बर्तन धोने का कार्य करते हैं। सन्नी अपने पीछे दो मासूम बेटियों, पत्नी और वृद्ध माता-पिता को रोते-बिलखते छोड़ गया है।

मुज़फ्फरनगर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने का दुस्साहस, पुलिस पर लाठी-सरियों से किया हमला ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने का दुस्साहस, पुलिस पर लाठी-सरियों से किया हमला

Views: 1815

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुजफ्फरनगर। जनपद में होली महोत्सव के दौरान खुशियों के बीच सड़क हादसों ने मातम पसरा दिया है। त्यौहार के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में होली के रंग में 'हादसों' का भंग, जिला अस्पताल में बढ़ा मरीजों का रेला, हाई अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रुड़की रोड पर बुधवार (दुलहेंडी) को एक हृदयविदारक सड़क...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दुल्हेंडी पर पसरा मातम, रुड़की रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवाद

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी (IV County) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवाद

लारा दत्ता का खुलासा: 'खिड़कियां हिल रही हैं', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री ने बयां किया अपना अनुभव

मुंबई: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर आम लोगों के साथ-साथ मशहूर हस्तियों पर भी देखने को मिल रहा...
Breaking News  राष्ट्रीय  मनोरंजन 
लारा दत्ता का खुलासा: 'खिड़कियां हिल रही हैं', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में फंसी अभिनेत्री ने बयां किया अपना अनुभव

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद। रंगों के महापर्व होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में होली पर सुरक्षा का 'कवच', एसएसपी ने पुलिस बल के साथ सड़कों पर किया फ्लैग मार्च

मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

मुरादाबाद। जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बगरूआ गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, बड़ों में चले ईंट-पत्थर और लाठियों से थर्राया बगरूआ गांव

आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

आगरा। होली के त्योहार के बीच आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ नाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में होली पर मातम: नाली के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पिता और भाई घायल

यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

लखनऊ। फाल्गुन की पूर्णिमा के साथ ही पूरा उत्तर प्रदेश रंगों, गुलाल, लोकगीतों और सांस्कृतिक उत्साह में सराबोर हो उठा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में छाया होली का रंग, ब्रज की भक्ति, काशी की मस्ती और अवध की तहजीब के रंग में रंगी फिजा, रंग उड़े तो खिले रिश्ते

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम