मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का कुख्यात अपराधी गुफरान गिरफ्तार; 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ घायल

उत्तराखंड की अदालत से सजायाफ्ता और 2 साल से फरार था शातिर बदमाश, तितावी पुलिस ने घेराबंदी कर जंगल में दबोचा

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत तितावी थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मंगलवार की रात एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और गौकशी के कुख्यात अपराधी गुफरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त उत्तराखंड की रुड़की अदालत से गौकशी के मामले में 3 साल की सजा सुनाए जाने के बाद से फरार चल रहा था।

चेकिंग के दौरान स्कूटी मोड़कर भागने का किया प्रयास

राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा ये भी पढ़ें  राजद की ओर से लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहने पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशानुसार, थानाध्यक्ष तितावी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छतैला पुलिया के पास हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो बदमाश ने स्कूटी मोड़कर तेजी से भागने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर गिर पड़ा। खुद को घिरता देख बदमाश ने स्कूटी छोड़ दी और पास के जंगल की तरफ भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

मेरठ कचहरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी: एक हफ्ते में दूसरी बार दहलाने की ई मेल, छावनी में तब्दील हुआ परिसर ये भी पढ़ें  मेरठ कचहरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी: एक हफ्ते में दूसरी बार दहलाने की ई मेल, छावनी में तब्दील हुआ परिसर

जवाबी फायरिंग में घायल हुआ इनामी बदमाश

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह हाउस अरेस्ट, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस की कार्रवाई ये भी पढ़ें  यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह हाउस अरेस्ट, विधानसभा घेराव से पहले पुलिस की कार्रवाई

पुलिस टीम ने अदम्य साहस दिखाते हुए बदमाश को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन उसकी ओर से फायरिंग जारी रही। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई सटीक जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश गुफरान के दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बघरा भिजवाया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुफरान पुत्र नजीर अहमद उर्फ बोता निवासी बघरा के रूप में हुई है।

11 मुकदमों का लंबा इतिहास, सजा से बचने के लिए था फरार

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गुफरान एक शातिर और पेशेवर अपराधी है, जिस पर गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और धोखाधड़ी जैसे 11 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उत्तराखंड के झबरेड़ा थाने के एक मामले में उसे सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह गिरफ्तारी और जेल के डर से फरार चल रहा था।

हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक होंडा एक्टिवा स्कूटी, .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मिसफायर और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इस साहसिक ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, गौरव मलिक, हेड कांस्टेबल अनीस खां, आबिद अली और दीपक कुमार शामिल रहे।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

सऊदी में पिता की दूसरी शादी और माता-पिता के अलगाव की वजह से थी परेशान , AMU की छात्रा ने उठा लिया इतना बड़ा कदम

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र अंतर्गत धौर्रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
सऊदी में पिता की दूसरी शादी और माता-पिता के अलगाव की वजह से थी परेशान , AMU की छात्रा ने उठा लिया इतना बड़ा कदम

अलीगढ़: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ करणी सेना का हल्लाबोल, 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा महा-आंदोलन

अलीगढ़। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने मंगलवार को अलीगढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ करणी सेना का हल्लाबोल, 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा महा-आंदोलन

बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्रुति ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से फीडबैक लेकर परखीं व्यवस्थाएं

बुलंदशहर। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रुति ने आज गिरधारी नगर और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्रुति ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से फीडबैक लेकर परखीं व्यवस्थाएं

महिला हेड कांस्टेबल के बंद घर को चोरों ने खंगाला, शादी की खुशियों के बीच लाखों के गहने और DVR साफ

लखनऊ। राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक महिला हेड कांस्टेबल के बंद मकान को अपना निशाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
महिला हेड कांस्टेबल के बंद घर को चोरों ने खंगाला, शादी की खुशियों के बीच लाखों के गहने और DVR साफ

लखनऊ: विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर और सालों ने उतार दिया मौत के घाट, बीच सड़क चाकू से गोदा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग जैसी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर और सालों ने उतार दिया मौत के घाट, बीच सड़क चाकू से गोदा

उत्तर प्रदेश

सऊदी में पिता की दूसरी शादी और माता-पिता के अलगाव की वजह से थी परेशान , AMU की छात्रा ने उठा लिया इतना बड़ा कदम

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र अंतर्गत धौर्रा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
सऊदी में पिता की दूसरी शादी और माता-पिता के अलगाव की वजह से थी परेशान , AMU की छात्रा ने उठा लिया इतना बड़ा कदम

अलीगढ़: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ करणी सेना का हल्लाबोल, 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा महा-आंदोलन

अलीगढ़। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए नए नियमों के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने मंगलवार को अलीगढ़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ करणी सेना का हल्लाबोल, 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा महा-आंदोलन

बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्रुति ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से फीडबैक लेकर परखीं व्यवस्थाएं

बुलंदशहर। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रुति ने आज गिरधारी नगर और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्रुति ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से फीडबैक लेकर परखीं व्यवस्थाएं

महिला हेड कांस्टेबल के बंद घर को चोरों ने खंगाला, शादी की खुशियों के बीच लाखों के गहने और DVR साफ

लखनऊ। राजधानी के बिजनौर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक महिला हेड कांस्टेबल के बंद मकान को अपना निशाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
महिला हेड कांस्टेबल के बंद घर को चोरों ने खंगाला, शादी की खुशियों के बीच लाखों के गहने और DVR साफ

सर्वाधिक लोकप्रिय