मुज़फ्फरनगर में न्याय के देवता को सलाम, 3 साल की मासूम को 8 महीने में मिला इंसाफ, कस्बे ने किया सैल्यूट !

On

https://youtu.be/jj299knb7ig   मुजफ्फरनगर। विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने तीन वर्षीय बालिका का अपहरण कर रेप के बाद हत्या करने के मामले में एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। वहीं अपराधिक साजिश रचने में दोषी पाए जाने पर सह आरोपी को उम्रकैद भुगतने का आदेश दिया गया है। बुधवार को जनपद […]

https://youtu.be/jj299knb7ig

 

गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव ये भी पढ़ें  गोल्ड सिल्वर प्राइस टुडे: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के भाव

मुजफ्फरनगर। विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने तीन वर्षीय बालिका का अपहरण कर रेप के बाद हत्या करने के मामले में एक आरोपी को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई है। वहीं अपराधिक साजिश रचने में दोषी पाए जाने पर सह आरोपी को उम्रकैद भुगतने का आदेश दिया गया है।

नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी ये भी पढ़ें  नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी

बुधवार को जनपद मुजफ्फरनगर स्थित पॉस्को कोर्ट ने को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए 3 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने के एक मामले में एक आरोपी को फांसी की सजा और दूसरे को उम्र कैद की सजा सुनाई है। केवल 8 महीने में मासूम को न्याय मिलने पर जानसठ के लोगो ने अदालत और पुलिस को सैल्यूट किया है।

आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप ये भी पढ़ें  आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि जानसठ थाना क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी तीन वर्षीय बालिका को 12 जून 2022 को सुबह करीब सवा आठ बजे सोनी उर्फ सुरेंद्र और राजीव उर्फ टोटा मंदिर में माथा टेकने के बहाने बाइक पर बैठाकर घर से अपहरण कर ले गए थे।

बालिका जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद बालिका को पास के जंगल से घायल और बेहोशी की अवस्था में बरामद किया गया था। गंभीर हालत में बालिका को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

दो दिन बेहोशी की हालत में जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद पीडि़ता की मौत हो गई थी।

जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि थाना जानसठ पुलिस ने तीन वर्षीय बालिका के अपहरण, रेप और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनी उर्फ सुरेंद्र तथा राजीव उर्फ टोटा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की थी।

उन्होंने बताया कि घटना के मुकदमे की सुनवाई विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज बाबूराम ने की। उन्होंने बताया कि घटना की विवेचना इंस्पेक्टर विश्वजीत ने 25 दिन में पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट जमा कर दी थी।

छह माह के भीतर सुनवाई पूरी करते हुए पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज बाबूराम ने अपहरण, रेप और हत्या का दोषी ठहराते हुए मुख्य आरोपी सोनी उर्फ सुरेंद्र को फांसी की सजा सुनाई, जबकि सहआरोपी राजू उर्फ टोटा को अपराधिक साजिश रचने के मामले में दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

बता दें कि जैसे ही आरोपियों को सजा का आदेश दिया गया, तो कोर्ट में मौजूद पुलिस ने आरोपियों को कस्टडी में ले लिया और उन्हें कोर्ट से जेल पहुंचा दिया।

इसी बीच जानसठ संवाददाता  के अनुसार कस्बेवासियों ने अदालत के फैसले पर विश्वास जताया है।
जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए इससे आम नागरिकों का न्याय पर भरोसा बढ़ेगा।
-अंकुर पाल, समाजसेवी
जानसठ पुलिस ने दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए जनता में अपना विश्वास जगाया है। पुलिस के प्रति आम जनता का विश्वास कायम हुआ है।
-शाह नजर, समाजसेवी
इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलने पर जनता का विश्वास जगा है। इतने कम समय में न्याय से पुलिस के प्रति भी जनता का विश्वास बढ़ा है। ऐसे अपराधियों को इसी प्रकार जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसा जघन्य अपराध करने की हिम्मत ना कर सके।
-सोनी गुर्जर एडवोकेट
जघन्य अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना न्याय के प्रति विश्वास है और पुलिस की कार्यशैली पर जनता का भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने समय से दूध का दूध और पानी का पानी करके अपना विश्वास कायम किया है।
-शशि सैनी एडवोकेट, बार संघ अध्यक्ष जानसठ

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव