इंडियन बैंक का तीसरी तिमाही में मुनाफा सात फीसदी बढ़कर 3,061 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर को समाप्त अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 7.33 फीसदी बढ़कर 3,061 करोड़ रुपये रहा। इंडियन बैंक को वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में 2,852 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
इंडियन बैंक ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी में उसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 7.50 फीसदी बढ़कर 6,896 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,415 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 19,663 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 17,912 करोड़ रुपये थी।
बैंक का प्रावधान और आकस्मिक खर्च चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में घटकर 857 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,059 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सुधरकर 2.23 प्रतिशत पर आ गईं, जो एक साल पहले 3.26 फीसदी थी। इसके अलावा मूल्य के संदर्भ में तीसरी तिमाही के दौरान बैंक का सकल एनपीए 14,268 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में यह 18,208 करोड़ रुपये था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां