भारत का 'भारतजेन' के साथ बड़ा दांव: एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में लॉन्च होगा बहुभाषी एआई मॉडल 'परम-2'

On

नई दिल्ली। भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आगामी इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 'परम-2' नाम का 17 अरब पैरामीटर वाला बहुभाषी एआई मॉडल लॉन्च किया जाएगा। 'भारतजेन' पहल के तहत विकसित 'परम-2' भारत के अपने स्वयं के संप्रभु मूलभूत एआई मॉडल बनाने के प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है, जिन्हें खास तौर पर भारत की भाषाओं, प्रशासनिक जरूरतों और सांस्कृतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। भारतजेन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा समर्थित भारत की राष्ट्रीय जनरेटिव एआई पहल है।

"कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को है अटूट भरोसा" : रामकृपाल यादव ये भी पढ़ें  "कांग्रेस सत्ता में कभी नहीं आएगी, पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को है अटूट भरोसा" : रामकृपाल यादव

बढ़ी 'घूसखोर पंडत' की मुश्किलें, अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज ये भी पढ़ें  बढ़ी 'घूसखोर पंडत' की मुश्किलें, अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज

पिछले कुछ वर्षों में इस कार्यक्रम ने मजबूत आधार तैयार किया है, जिससे भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जो बड़े स्तर के एआई मॉडल खुद विकसित करने में सक्षम हैं। 'परम-2' भारत की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिसे 'भारत डेटा सागर' के तहत भारत से जुड़े डाटासेट्स पर प्रशिक्षित किया गया है। यह मॉडल 'मिक्सचर-ऑफ-एक्सपर्ट्स' आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिससे यह जटिल बहुभाषी कार्यों को बेहतर और प्रभावी ढंग से संभालने में सक्षम होता है। भारतजेन के प्रमुख नेताओं में से एक, आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर गणेश रामकृष्णन ने इस लॉन्च को महज एक नए मॉडल की रिलीज से कहीं अधिक बताया। उन्होंने बताया कि यह शोधकर्ताओं, संस्थानों, सरकारी निकायों और उद्योग जगत के साझेदारों के सहयोग का परिणाम है ताकि भारत अपने एआई भविष्य को खुद आकार दे सके।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर एक्शन: मुख्यमंत्री योगी बोले- "मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों को भेजें जेल ये भी पढ़ें  स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर एक्शन: मुख्यमंत्री योगी बोले- "मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों को भेजें जेल

चैटजीपीटी या जेमिनी जैसे वैश्विक उपभोक्ता एआई प्लेटफॉर्म के विपरीत, भारतजेन एक अलग मॉडल अपनाता है। यह किसी एक केंद्रीकृत बिजनेस-टू-कंज्यूमर सेवा के रूप में काम नहीं करता, बल्कि इसके एआई मॉडल को राष्ट्रीय सार्वजनिक डिजिटल संपत्ति (पब्लिक डिजिटल गुड) के रूप में जारी किया जाता है। इससे सरकारी विभाग, बैंक, अस्पताल, अदालतें और शैक्षणिक संस्थान इन्हें अपने स्तर पर, यहां तक कि बिना इंटरनेट वाले सुरक्षित वातावरण में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उद्देश्य पारदर्शिता, भरोसा और डेटा संप्रभुता सुनिश्चित करना है। भारतजेन की नींव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत नेशनल मिशन ऑन इंटरडिसिप्लिनरी साइबर-फिजिकल सिस्टम्स पर आधारित है। इस मिशन के तहत शुरुआत में 235 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई थी। अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के इंडियाएआई मिशन के समर्थन से इसे और आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय एआई रणनीति के तहत 900 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 

इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और  एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मेरठ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे बाप-बेटे की बाइक रविवार तड़के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा कट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर: मलीरा के जंगल में लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलीरा के जंगल में सोमवार सुबह उस समय...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मलीरा के जंगल में लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को पूरा जनपद 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा। भोर...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद में एक अनूठी सांस्कृतिक और सामाजिक पहल देखने को मिली। वरिष्ठ भाजपा नेता...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल

मुजफ्फरनगर: पुलिस का 'ऑपरेशन सवेरा' रंग लाया, 10 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने और मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़ने के लिए...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस का 'ऑपरेशन सवेरा' रंग लाया, 10 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मेरठ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे बाप-बेटे की बाइक रविवार तड़के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा कट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र

बागपत। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद बागपत स्थित ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

सर्वाधिक लोकप्रिय