कैलिफोर्निया में छह दिन से लापता कर्नाटक के छात्र का शव बरामद
नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव बरामद किया गया है। साकेत छह दिन से लापता था। साकेत मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला था और वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत को आखिरी बार 9 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था।
इसके बाद उसे खोजने के लिए पूरे शहर में अभियान चलाया गया, जिसमें अंजा झील और बर्कले पहाड़ी के आसपास के इलाकों में व्यापक तलाश की गई। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने उनका शव बरामद कर लिया है। दूतावास ने कहा कि परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक संदेश जारी करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और सभी औपचारिकताओं में सहयोग का भरोसा दिया।
तलाशी अभियान के दौरान साकेत का बैकपैक विश्वविद्यालय के नजदीक एक घर के समीप टिल्डेन क्षेत्रीय पार्क के आसपास मिला था। उसके बैगपैक में पासपोर्ट और लैपटॉप था। साकेत आईआईटी मद्रास का पूर्व छात्र था, और उसने अपनी स्कूली शिक्षा श्री वाणी शिक्षा केंद्र, बेंगलुरु से पूरी की थी। उसकी लंबाई लगभग छह फुट एक इंच थी, वजन करीब 160 पाउंड था, और उसके छोटे काले बाल एवं भूरी आंखें थीं। वह 'हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम' से जुड़े एक पेटेंट के छह आविष्कारकों में शामिल था। मित्रों और सहकर्मियों ने उसे तेज बुद्धि, विनम्र, प्रतिभाशाली और भरोसेमंद व्यक्ति बताया है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने आश्वासन दिया है कि इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां