भारत-जापान की अटूट दोस्ती: मजबूत सुरक्षा और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने से जापान-भारत संबंधों को मिली नई गति

On

नई दिल्ली। एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं। इन संबंधों में अब सुरक्षा सहयोग और उन्नत तकनीकों में साझेदारी पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जापान फॉरवर्ड की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच वर्षों से मजबूत होते आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को अब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में साझा रणनीतिक हितों और लोगों के बीच बढ़ते संपर्क से नई ऊर्जा मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भारत में जापानी निवेश में बढ़ोतरी और नवाचार व मैन्युफैक्चरिंग में सहयोग से रिश्तों को नई गति मिली है। दोनों देश वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एक स्वतंत्र, खुला और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करने की समान दृष्टिकोण रखते हैं। अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान, उस समय के जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने पिछले दशक में द्विपक्षीय संबंधों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

 

न्यूयॉर्क हत्या साजिश में निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, जानिए कितने साल तक हो सकती है जेल  ये भी पढ़ें  न्यूयॉर्क हत्या साजिश में निखिल गुप्ता ने कबूला जुर्म, जानिए कितने साल तक हो सकती है जेल

मुजफ्फरनगर में टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया, सहायक अध्यापक का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में टीईटी का दानव एक और जिंदगी लील गया, सहायक अध्यापक का ब्रेन हैमरेज से दुखद निधन

उन्होंने कहा, "जापान और भारत, जो समान मूल्यों को साझा करते हैं, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में कानून के शासन पर आधारित एक स्वतंत्र और खुले अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने और मजबूत करने की जिम्मेदारी साझा करते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात अनिश्चित होते जा रहे हैं, ऐसे में दोनों देशों को क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। दोनों पक्षों ने 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक एंड ग्लोबल पार्टनरशिप' को और ऊंचाई देने की प्रतिबद्धता दोहराई। जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता एक-दूसरे की ताकत का उपयोग करते हुए भविष्य में पूरक संबंध विकसित करेंगे और आने वाली पीढ़ियों की चुनौतियों का समाधान करने के लिए सामाजिक और आर्थिक मूल्यों का निर्माण करेंगे। दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने मौजूदा जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की, जहां दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। जापान-भारत मानव संसाधन आदान-प्रदान और सहयोग एक्शन प्लान के तहत दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में 5 लाख लोगों के दोतरफा आदान-प्रदान का लक्ष्य रखा है। इससे सांस्कृतिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमने आने वाले वर्षों के लिए एक रोडमैप तैयार किया है, जिसमें निवेश, नवाचार, पर्यावरण, तकनीक, स्वास्थ्य, मोबिलिटी, लोगों के बीच संपर्क और राज्य-प्रांत साझेदारी जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।"

मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में बैंक चुनाव के नाम पर दबंगई: नामांकन रोकने के लिए ग्राम प्रधान का अपहरण, बीजेपी नेता समेत 6 पर FIR

 

हाल के घटनाक्रम इन प्रतिबद्धताओं को जमीनी स्तर पर दर्शाते हैं। भारत में जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित 'जापान ट्रैवल फेयर 2026' का उद्देश्य सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों को मजबूत करना है। एक प्रतीकात्मक कदम के रूप में, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने जापान-भारत स्ट्रैटेजिक डायलॉग के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को जापान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। नई दिल्ली स्थित जापानी दूतावास के मंत्री नोरियाकी आबे ने कहा कि क्रिकेट, जो भारत के सामाजिक जीवन का अहम हिस्सा है, अब दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु बनकर उभर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023-24 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 21 अरब डॉलर था, जो 2026 में बढ़कर 25.17 अरब डॉलर हो गया। पिछले 25 वर्षों में जापान भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का प्रमुख स्रोत रहा है और इस दौरान लगभग 43 अरब डॉलर का निवेश किया गया है। रिपोर्ट के निष्कर्ष में कहा गया है कि जापान-भारत संबंध पारंपरिक कूटनीति से आगे बढ़कर अब सुरक्षा, तकनीक और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित एक व्यापक साझेदारी के रूप में विकसित हो रहे हैं। 

 

इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और  एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मेरठ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे बाप-बेटे की बाइक रविवार तड़के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा कट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर: मलीरा के जंगल में लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मलीरा के जंगल में सोमवार सुबह उस समय...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मलीरा के जंगल में लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका

नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को पूरा जनपद 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा। भोर...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: महाशिवरात्रि पर सेक्टर-11 में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 'बाबा बर्फानी' के अलौकिक दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद में एक अनूठी सांस्कृतिक और सामाजिक पहल देखने को मिली। वरिष्ठ भाजपा नेता...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर 'गोदान' के जरिए गूंजा गौ-सेवा का संकल्प, गौरव स्वरूप और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अनूठी पहल

मुजफ्फरनगर: पुलिस का 'ऑपरेशन सवेरा' रंग लाया, 10 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने और मादक पदार्थ तस्करों की कमर तोड़ने के लिए...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस का 'ऑपरेशन सवेरा' रंग लाया, 10 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

मेरठ। हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली लौट रहे बाप-बेटे की बाइक रविवार तड़के दौराला थाना क्षेत्र के रूहासा कट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कांवड़ियों की बाइक, हादसे में बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र

बागपत। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद बागपत स्थित ऐतिहासिक श्री परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में झंडारोहण के साथ मेले का भव्य आगाज, 'जीरो वेस्ट' और 'डिजिटल मॉडल' बना आकर्षण का केंद्र

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

सर्वाधिक लोकप्रिय