बांग्लादेश: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी को आमंत्रण, 13 देशों के दिग्गज नेता होंगे शामिल
ढाका। बांग्लादेश की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 13 देशों के शासनाध्यक्षों को आमंत्रित किया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में 17 फरवरी को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है।
बांग्लादेश के सर्वाधिक प्रसारित अखबार प्रोथोम अलो ने अंतरिम सरकार के एक भरोसेमंद अधिकारी के हवाले से बताया है कि अंतरिम सरकार ने 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में जीत का परचम फहराने वाली बीएनपी नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद 13 देशों के शासनाध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें संसद में हंगामे के बीच विपक्ष का सरकार पर हमला, किसानों व अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की मांग
कूटनीतिक सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब, तुर्किये, यूनाइटेड अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान को पहले ही निमंत्रण भेजा जा चुका है। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में होगा। नवनिर्वाचित सांसद 17 फरवरी को शपथ लेंगे।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी ने चुनाव में दो-तिहाई से अधिक सीटें जीतकर अगली सरकार बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएनपी के संयुक्त महासचिव (विदेश मामले) हुमायूं कबीर ने कहा,'' मैं किसी खास देश की बात नहीं कर रहा हूं। बीएनपी सार्क के सदस्य देशों और मिडिल ईस्ट देशों के शासनाध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने की तैयारी कर रही है।'' उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी नई संसद में मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर काम करेगी।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां