कमाल खान का दावा, राजपाल के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी, पत्नी को जेल क्यों नहीं?
केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजपाल यादव के चल रहे चेक बाउंस और कर्ज के केस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने लिखा कि केस राजपाल यादव और उनकी पत्नी के खिलाफ है, लेकिन उनकी पत्नी जेल में क्यों नहीं है?
कमाल आर खान के मुताबिक, उनके एक दोस्त ने राजपाल यादव के हिस्से का 1.50 करोड़ रुपए चुका दिए हैं, इसलिए पत्नी जेल से बाहर हैं। कमाल आर खान ने कहा, "राजपाल यादव ने कई बॉलीवुड लोगों से लोन लिया है और वापस नहीं किया। कुछ महीने पहले राजपाल यादव मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे। उनके एक दोस्त के अनुसार, राजपाल यादव के पास 50 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। इसका मतलब है कि राजपाल खुद लोन नहीं चुकाना चाहते।"
कमाल आर खान ने यह भी दावा किया कि राजपाल यादव के बड़े भाई भी यही बात कह रहे हैं। राजपाल यादव चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में हैं।
मामला साल 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'अता पता लापता' के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद लोन नहीं चुकाया गया। ब्याज और पेनल्टी जुड़ने से रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। राजपाल यादव और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके चलते कई केस दर्ज हुए।
साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया और 6 महीने की सजा सुनाई। दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार सेटलमेंट के लिए समय दिया, लेकिन पेमेंट नहीं होने पर फरवरी 2026 में सरेंडर करने का आदेश दिया गया। राजपाल यादव 5 फरवरी को तिहाड़ जेल पहुंचे।
कई सेलेब्स जैसे सोनू सूद, इंद्रजीत, प्रोड्यूसर इंद्रजीत सिंह संकट में फंसे अभिनेता को आर्थिक मदद दे चुके हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां