मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: दो दरोगा लाइन हाजिर, नई चौकियों पर नए प्रभारी नियुक्त

On

मुजफ्फरनगर। जवाबदेही और कार्यकुशलता को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बीती रात कई चौकी प्रभारियों और सब इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए। इस कार्रवाई के तहत दो दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया है, जिससे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार सब इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह को तितावी थाने का नया एसएसआई नियुक्त किया गया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार को फुगाना से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि उनके कार्य प्रदर्शन को लेकर शिकायतें उच्चाधिकारियों तक पहुंची थीं।

और पढ़ें पाकिस्तान आर्मी ने चेतावनी दी: यदि युद्ध हुआ तो तबाही होगी — भारतीय अधिकारियों के बयान पर कड़ा पलटवार

इसके अलावा रोहाना चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नितिन कुमार को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं, नई मंडी क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर असगर अली को नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें प्रेमानंद महाराज का बिगड़ा स्वास्थ्य, अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई यात्रा, भक्त बेचैन

सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कार्य में शिथिलता, जनशिकायतें, और थानों में बढ़ते विवादों के मद्देनज़र किया गया है।  की यह कार्रवाई विभाग में सुधार और अनुशासन सख्ती की दिशा में एक कड़ा कदम मानी जा रही है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति LED वैन को हरी झंडी, साइबर जागरूकता बढ़ाने पर फोकस

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

पवन सिंह ने आरोपों का जवाब दिया, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पवन सिंह ने आरोपों का जवाब दिया, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

खाद्य पदार्थों में मिलावट, सेहत पर संकट

-मनोज कुमार अग्रवाल                                     आजकल जब कफ सीरप जैसी दवाइयों में मिलावट से अनेक सुकोमल, मासूम बच्चे मौत के मुंह                                                               1...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
खाद्य पदार्थों में मिलावट, सेहत पर संकट

7 अक्टूबर वाल्मीकि जयंती- तुम त्रिकालदर्शी मुनिनाथा, विश्व बिद्र जिमि तुमरे हाथा

-डा. विनोद  बब्बर      आदि कवि के रूप में प्रतिष्ठित रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ऋषियों के ऋषि, योगियों के...
Breaking News  लाइफस्टाइल  आपकी बात 
7 अक्टूबर वाल्मीकि जयंती- तुम त्रिकालदर्शी मुनिनाथा, विश्व बिद्र जिमि तुमरे हाथा

8 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास प्रारंभ दिवस पर विशेष- भारतीय पंचांग का अत्यंत पवित्र मास कार्तिक मास

अशोक  “प्रवृद्ध” भारतीय पंचांग के अनुसार संपूर्ण वर्ष में होने वाले बारह चंद्रमासों में से प्रत्येक की अपनी-अपनी...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
8 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास प्रारंभ दिवस पर विशेष- भारतीय पंचांग का अत्यंत पवित्र मास कार्तिक मास

मेरठ में राज्य महिला आयोग सदस्य ने की 'गोद भराई' और 'बाल सेवा योजना' लाभार्थियों से संवाद

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने 06 अक्टूबर 2025 को दौराला ब्लॉक के महलका...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में राज्य महिला आयोग सदस्य ने की 'गोद भराई' और 'बाल सेवा योजना' लाभार्थियों से संवाद

उत्तर प्रदेश

मेरठ में RTO का लिपिक निकला फर्जी RC बनाने वाले गैंग का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) एक बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में RTO का लिपिक निकला फर्जी RC बनाने वाले गैंग का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में दर्दनाक मौत, टाटा मैजिक ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तैनात उप निरीक्षक (SI) राहुल चौधरी की अलीगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  आगरा 
मुजफ्फरनगर के दरोगा की अलीगढ़ हादसे में दर्दनाक मौत, टाटा मैजिक ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो