शादी के लिए मंगाया मावा, दे दिया ख़राब , शिकायत पर पहुंची टीम, मावे वाले ने कर दिया हंगामा

खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली बांगर में मिलावटी मावे की शिकायत पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बात बढऩे पर खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस को मौके पर बुलाकर सैंपल भरा। जानकारी के अनुसार गांव मंडावली खादर निवासी मनोज की लड़की की […]
खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली बांगर में मिलावटी मावे की शिकायत पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बात बढऩे पर खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस को मौके पर बुलाकर सैंपल भरा।
जानकारी के अनुसार गांव मंडावली खादर निवासी मनोज की लड़की की बारात शुक्रवार को आनी थी। बताया गया कि बारात में बनने वाले मिष्ठान हेतु मनोज ने सवा कुंतल मावा गांव के ही मावा विक्रेता शिवम की दुकान से खरीदा था।
आरोप है कि शिवम से खरीदे गए मावे में मिलावट की मात्रा अधिक होने के चलते मिठाई खराब बनी। मनोज द्वारा शिकायत करने पर शिवम ने मावा बदलने के बजाए गाली-गलौच शुरू कर दी। मनोज ने आनन-फानन दूसरी दुकान से मावा खरीद कर बारातियों के लिए मिठाई बनवाकर शिवम की शिकायत खाद्य विभाग में कर दी।
शिकायत का संज्ञान लेकर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी चमन लाल ने बुढ़ाना खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार को मौके पर जाकर जांच पड़ताल करने का निर्देश दिया। खाद्य विभाग की टीम के गांव पहुंचते ही शिवम व इसके परिवार वालों ने विरोध कर हंगामा शुरू करके टीम को सैंपल नहीं भरने दिए।
बात बढऩे पर खाद्य निरीक्षक के सूचना देने पर गांव पहुंची पुलिस की मौजूदगी में टीम ने सैंपल भरने की कार्यवाही पूरी की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां