सोनू कश्यप हत्याकांड: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने DM-SSP को किया तलब, बोले- दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई
मुज़फ्फरनगर। जनपद के आबकारी मोहल्ला निवासी युवक सोनू कश्यप की सरधना में हुई नृशंस हत्या के मामले में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। लखनऊ से मुज़फ्फरनगर लौटते ही मंत्री कपिल देव ने सबसे पहले इस जघन्य हत्याकांड का संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन (डाक बंगला) पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा को तलब कर मामले की गहन समीक्षा की।
मंत्री कपिल देव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौके पर ही एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर और एसएसपी मेरठ विपिन टाडा से फोन पर वार्ता कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवेदनशीलता दिखाते हुए मंत्री ने मृतक सोनू के शोकाकुल परिजनों से भी फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद की पहल
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। गौरतलब है कि सोनू मुंबई में हलवाई का काम करता था और अपनी शादी के लिए लड़की देखने मुज़फ्फरनगर आया था। वह अपनी मौसी के घर ज्वालागढ़ (मेरठ) जा रहा था, तभी लालच में आकर टेंपो चालक और उसके साथियों ने 80 हजार रुपये की खातिर उसकी हत्या कर शव को जला दिया था। इस क्रूरतम कांड से कश्यप समाज में गहरा रोष व्याप्त है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां