महाकुंभ की मोनालिसा की शादी का वीडियो वायरल, हर्षा रिछारिया ने इसे नाम दिया 'द केरल स्टोरी-3
' मुंबई। महाकुंभ से अपनी नीली और खूबसूरत आंखों के लिए मशहूर हुईं मोनालिसा इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, क्योंकि उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। शादी का वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर इसे लव जिहाद बता रहे हैं। इसी मुद्दे पर महाकुंभ से ही चर्चा में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने अपना पक्ष रखा है। धर्म की राह अपनाकर ग्लैमर की दुनिया में वापसी करने वाली हर्षा ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को केरल स्टोरी-3 बताया है।
ये भी पढ़ें लखनऊ डबल मर्डर: घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, नेत्रहीन युवक को पानी के टब में डुबोकर माराउन्होंने वीडियो जारी कर दोनों की शादी का विरोध किया और हिंदुओं से अपील की है कि वो अपनी बहन और बेटियों को ऐसे लोगों से सुरक्षित रखेंगे, जो अब रेप या अपहरण नहीं, बल्कि हिंदू बहन-बेटियों को परिवार के खिलाफ खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं। हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी कर कहा, "पहले द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में विवाद हुआ। फिर द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट आया और उसका भी विरोध हुआ, लेकिन अब हमारे देश में द केरल स्टोरी पार्ट-3 आ गया है।" उन्होंने बताया कि द केरल स्टोरी पार्ट-3 की लीड एक्ट्रेस मोनालिसा हैं, जो गरीब परिवार से आती हैं। माला बेचकर फेमस होने की वजह से उन्हें फिल्में मिलने लगीं और फिर उनकी मुलाकात होती है फरमान खान से।
दोनों एक साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं और बिना परिवार की सहमति के शादी कर ली।" मोनालिसा और फरमान खान ने हाल के दिनों में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की रस्मों को पूरा किया। मोनालिसा ने खुद मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि दोनों केरल घूमने के लिए आए थे, लेकिन यहां का माहौल इतना अच्छा है कि यहां पर ही शादी करने का फैसला किया। शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ लोग शादी को लाइमलाइट में आने का तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां