मुजफ्फरनगर छपार टोल के डिप्टी मैनेजर की अपहरण के बाद हत्या, मेरठ में मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

On

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे की अपहरण के बाद चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। उनका शव मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और टोल कर्मचारियों में भारी रोष है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, देर रात अज्ञात बदमाश टोल प्लाजा स्थित अरविंद पांडे के रूम में घुसे और मारपीट करते हुए उन्हें जबरन अपने साथ ले गए। कुछ ही घंटों बाद उनका शव चाकुओं से गोदा हुआ मेरठ के जानी क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। हत्या की बर्बरता को देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह घटना किसी गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

और पढ़ें माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू, श्रद्धालुओं में जबर्दस्त उत्साह, विनाशकारी भूस्खलन के कारण 22 दिनों तक रही स्थगित

 

घटना की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरनगर और मेरठ पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है।

और पढ़ें हरियाणवी अभिनेता उत्तर कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा, पत्नी ने कहा-बालियान और भाव्या ने रचा षड्यंत्र !

 

घटना के बाद टोल कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि "कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है, और बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।" लोगों ने पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसएसपी ने 2 निरीक्षक और 32 उपनिरीक्षकों के किए स्थानांतरण

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीमें गठित कर दी गई हैं और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

पालघर के लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में केमिकल ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और चार घायल

Madhya Pradesh News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पालघर के लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में केमिकल ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और चार घायल

हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से की नई राजधानी और हाईकोर्ट की मांग

Haryana News: हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मुलाकात कर राज्य के लिए अलग राजधानी और...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से की नई राजधानी और हाईकोर्ट की मांग

मुकेश और अनंत अंबानी ने गयाजी में परंपरागत विधि से किया पिंडदान, माता लक्ष्मी का लिया आशीर्वाद

Bihar News: मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ शुक्रवार की शाम विशेष विमान से गयाजी पहुंचे। दोनों...
देश-प्रदेश  बिहार 
मुकेश और अनंत अंबानी ने गयाजी में परंपरागत विधि से किया पिंडदान, माता लक्ष्मी का लिया आशीर्वाद

अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

मुज़फ्फरनगर में रामायण प्रसारण का भव्य शुभारंभ, दर्शकों में छाया भक्तिभाव

मुज़फ्फरनगर। प्रति वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए द्वारिकापुरी में इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ रामानंद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में रामायण प्रसारण का भव्य शुभारंभ, दर्शकों में छाया भक्तिभाव

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है- मुख्यमंत्री योगी

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में आयोजित "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" कार्यक्रम में युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  गाज़ियाबाद 
टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है-  मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद में 21 साल पुराने गैंगस्टर केस में महीपाल को दो साल की सजा, कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया

मुरादाबाद। मुरादाबाद की अपर जिला जज-पांच (स्पेशल न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट) रेशमा चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को 21 साल पहले...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 21 साल पुराने गैंगस्टर केस में महीपाल को दो साल की सजा, कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया

मुरादाबाद में निर्यातक के घर से 70 लाख की चोरी का 16 घंटे में खुलासा, नौकरानी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए की वारदात

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक निर्यातक के घर से हुई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में निर्यातक के घर से 70 लाख की चोरी का 16 घंटे में खुलासा, नौकरानी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए की वारदात