दिशा पाटनी के घर फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई: दो नाबालिग हिरासत में, गैंग लीडर ने पुलिस को दिया चैलेंज - बदला लेंगे

On

नई दिल्ली। अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पहले ही दो शूटरों का एनकाउंटर किया जा चुका है। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन में शूटरों को मार गिराया था। गैंग लीडर ने पुलिस को चैलेंज दिया है कहा कि बदला लेंगे।  

 

और पढ़ें PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर यूपी के मंत्रियों ने दी बधाई, कपिल देव बोले- मोदी ने हर क्षेत्र में देश को दी नई ऊर्जा

और पढ़ें विदेशी मंच से भी बजी बधाई, CassMae ने सराहा भारत के विकास का सफर

पकड़े गए दोनों शूटर बागपत जिले के रहने वाले हैं। इनके नाम नकुल सिंह और विजय तोमर हैं। दोनों बागपत के रहने वाले हैं। इन पर एक-एक लाख का इनाम था। दोनों ने दिशा पाटनी के घर से थोड़ा आगे 11 सितंबर की रात अंतिम पहर में फायरिंग की थी। हालांकि गोल्डी बरार व रोहित गोदारा गैंग से जुड़े इन नए शूटरों ने केवल एक हवाई फायर किया था। इनकी फायरिंग के बारे में पाटनी परिवार को भी पता नहीं चला। सुबह जरूर पड़ोसी ने एक कारतूस का खोखा दिया, तब लोगों में रात के वक्त एक धमाका सुनने की चर्चा हुई। 

और पढ़ें यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 आईपीएस अफसरों का तबादला

 

जानकारी सामने आई है कि पकड़े गए दो नाबालिग आरोपी कथित तौर पर दिशा पाटनी के उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित आवास पर फायरिंग की घटना में शामिल थे। इन आरोपियों से पूछताछ के दौरान फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस को कई अहम सुराग मिल सकते हैं। यह मामला 12 सितंबर का है, जब बरेली के सिविल लाइंस इलाके में दिशा पाटनी के घर पर तड़के करीब 3.45 बजे गोलीबारी हुई थी।

 

उस समय अभिनेत्री के पिता, रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पाटनी, उनकी मां और बड़ी बहन खुशबू घर पर मौजूद थीं। इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना के तुरंत बाद गोल्डी बरार गैंग की तरफ से एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली गई, जिसके स्क्रीनशॉट वायरल हुए। खुफिया सूचनाओं के आधार पर, उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा टीम, हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की एक संयुक्त टीम ने दो संदिग्धों का गाजियाबाद में पता लगाया।

 

दोनों आरोपी बुधवार को गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। बताया जाता है कि रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण का गोल्डी बरार गैंग से कनेक्शन था। अधिकारियों के अनुसार, जब टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके हथियार छीन लिए गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

2025 TVS XL100 Heavy Duty Alloy: नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ लॉन्च हुई पॉपुलर मोपेड बाइक

अगर आप भी एक ऐसी सस्ती और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा...
ऑटोमोबाइल 
2025 TVS XL100 Heavy Duty Alloy: नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ लॉन्च हुई पॉपुलर मोपेड बाइक

देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

देवबंद (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के निकट पर्यवेक्षण में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

शामली में युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक अज्ञात युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या...
शामली 
शामली में युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या, पुलिस ने बरामद किया हथियार

सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

सहारनपुर। अदालत ने नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन वर्ष की सजा और 30 हजार रूपए के अर्थदंड से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

2025 Royal Enfield Meteor 350 लॉन्च: नए फीचर्स, दमदार इंजन, शानदार कलर ऑप्शन और किफायती कीमत के साथ क्रूजर बाइक का परफेक्ट पैकेज

अगर आप भी उन राइडर्स में से हैं जो अपनी बाइक में स्टाइल कम्फर्ट और दमदार परफॉर्मेंस का अनोखा मिश्रण...
ऑटोमोबाइल 
2025 Royal Enfield Meteor 350 लॉन्च: नए फीचर्स, दमदार इंजन, शानदार कलर ऑप्शन और किफायती कीमत के साथ क्रूजर बाइक का परफेक्ट पैकेज

उत्तर प्रदेश

देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

देवबंद (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के निकट पर्यवेक्षण में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

सहारनपुर। अदालत ने नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन वर्ष की सजा और 30 हजार रूपए के अर्थदंड से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल- इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा 9 व कक्षा 11 समेत वर्ष 2026...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल- इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि

सहारनपुर में साइबर ठगी: दो व्यापारियों से 40 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी

सहारनपुर। साइबर ठग ने दो लोगों से 40 हजार रूपए की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर ठग ने नकुड क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगी: दो व्यापारियों से 40 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी