अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनावों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष और ईमानदारी से होते हैं तो भाजपा कोई भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाएगी। उनका यह बयान आगामी चुनावों के संदर्भ में खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा को हराने के लिए लगातार मेहनत की जरूरत
शिक्षा पर भाजपा सरकार के आरोप
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को पूरी तरह व्यवसायीकरण की राह पर डाल दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि समाजवादी सरकार में कई सैनिक स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए थे। साथ ही शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की गई थी और शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था। लेकिन भाजपा सत्ता में आते ही इन संस्थाओं और व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया।
शिक्षकों के साथ अन्याय और धांधली
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमितताएं हो रही हैं। शिक्षकों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा सत्ता में बनी रही तो सरकारी कॉलेजों समेत अन्य शिक्षण संस्थानों को निजी हाथों में बेचने की तैयारी की जा रही है।
भाजपा सरकार पर झूठ बोलने का आरोप
अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा असत्य बोलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे झूठ बोलती है कि झूठ भी खुद को शर्मिंदा महसूस करे। उन्होंने मेट्रो रेल संचालन का उदाहरण देते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ में मेट्रो समाजवादी सरकार के समय शुरू हुई थी। कानपुर और आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य भी पहले ही शुरू हो चुका था। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा मेट्रो संचालन के संबंध में दिए गए बयान पूरी तरह असत्य और भ्रामक हैं।