टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है- मुख्यमंत्री योगी

On

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में आयोजित "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" कार्यक्रम में युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती हुई तकनीक को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारतवर्ष की स्वर्णाभा नरेन्द्र मोदी’ का विमोचन भी किया।

 

और पढ़ें एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, भारत से महामुकाबला तय

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर नगरपालिका हड़ताल में टकराव: अध्यक्ष और महिला कर्मचारी के बीच नोकझोंक, वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने वाला है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश ने भी बीमारू राज्य की पहचान को पीछे छोड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त किया है। वर्ष 2016-17 में प्रदेश की जीडीपी 12.75 लाख करोड़ रुपये थी, जिसे वित्तीय वर्ष 2025-26 तक 36 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य है। सीएम योगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीक रोजगार छीनती नहीं है, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करती है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में भाकियू की महापंचायत: नरेश टिकैत की सरकार को चेतावनी, “समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन”

 

जिस तरह कंप्यूटर और डिजिटल क्रांति ने नई संभावनाओं को जन्म दिया, उसी प्रकार एआई भी कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन ला सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसान तकनीक अपनाएं तो उनकी उत्पादकता तीन गुना तक बढ़ सकती है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की पुरानी छवि पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले गाजियाबाद की पहचान "गंदगी और गैंगस्टर" से होती थी और अफवाह फैलाकर गौतमबुद्ध नगर को "लूट का अड्डा" बना दिया गया था।

 

लेकिन आज गाजियाबाद शिक्षा और उद्योग का केंद्र बन चुका है। उन्होंने उल्लेख किया कि लोग उन्हें डराने के लिए कहते थे कि नोएडा, बिजनौर या आगरा के सर्किट हाउस में कोई मुख्यमंत्री नहीं ठहर सकता, लेकिन वे खुद वहां रात में रुके और जनता ने उन्हें दोबारा आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से समर्थ यूपी पोर्टल पर अपने सुझाव देने की अपील की। उन्होंने घोषणा की कि हर जिले से तीन श्रेष्ठ सुझावों को जनपद स्तर पर और पांच श्रेष्ठ सुझावों को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

 

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के ‘पंच प्रण’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीयों को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर अपनी भारतीयता पर गर्व करना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, भाजपा पदाधिकारी, संत समाज, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों से जुड़े स्टॉलों का निरीक्षण किया और "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" के संकल्प को दोहराया।



लेखक के बारे में

नवीनतम

देहरादून में वोटबैंक की राजनीति ने उगाई मलिन बस्तियों की ''फसल'', सरकार के लिए बनी जी का जंजाल

Uttarakhand News: देहरादून शहर में रिस्पना, बिंदाल और सौंग जैसी नदियों के किनारे बसी मलिन बस्तियां अब गंभीर समस्या बन...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में वोटबैंक की राजनीति ने उगाई मलिन बस्तियों की ''फसल'', सरकार के लिए बनी जी का जंजाल

पालघर के लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में केमिकल ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और चार घायल

Madhya Pradesh News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में गुरुवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
पालघर के लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में केमिकल ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और चार घायल

हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से की नई राजधानी और हाईकोर्ट की मांग

Haryana News: हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मुलाकात कर राज्य के लिए अलग राजधानी और...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा बनाओ अभियान समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से की नई राजधानी और हाईकोर्ट की मांग

मुकेश और अनंत अंबानी ने गयाजी में परंपरागत विधि से किया पिंडदान, माता लक्ष्मी का लिया आशीर्वाद

Bihar News: मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ शुक्रवार की शाम विशेष विमान से गयाजी पहुंचे। दोनों...
देश-प्रदेश  बिहार 
मुकेश और अनंत अंबानी ने गयाजी में परंपरागत विधि से किया पिंडदान, माता लक्ष्मी का लिया आशीर्वाद

अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा हमला! निष्पक्ष चुनाव हो तो भाजपा एक भी सीट नहीं जीत सकती

टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है- मुख्यमंत्री योगी

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गाजियाबाद में आयोजित "विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" कार्यक्रम में युवाओं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  गाज़ियाबाद 
टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है-  मुख्यमंत्री योगी

मुरादाबाद में 21 साल पुराने गैंगस्टर केस में महीपाल को दो साल की सजा, कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया

मुरादाबाद। मुरादाबाद की अपर जिला जज-पांच (स्पेशल न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट) रेशमा चौधरी की अदालत ने शुक्रवार को 21 साल पहले...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में 21 साल पुराने गैंगस्टर केस में महीपाल को दो साल की सजा, कोर्ट ने 5 हजार का जुर्माना भी लगाया

मुरादाबाद में निर्यातक के घर से 70 लाख की चोरी का 16 घंटे में खुलासा, नौकरानी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए की वारदात

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की थाना सिविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक निर्यातक के घर से हुई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में निर्यातक के घर से 70 लाख की चोरी का 16 घंटे में खुलासा, नौकरानी ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए की वारदात