मुजफ्फरनगरः रहकड़ा में विधायक मिथलेश पाल के विरोध में लगे नारे, रास्ता तुड़वाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव रहकड़ा में मीरपुर विधायक मिथलेश पाल की शिकायत पर जिला प्रशासन ने मुख्य मार्ग को खुर्द-बुर्द कर बंद कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता शमशान भूमि के बराबर से गुजरता है और भोपा-मुजफ्फरनगर मार्ग से जुड़ता है। यह मार्ग वर्षों से गांव के लोगों के आवागमन के लिए उपयोगी रहा है।
ग्रामीणों ने विधायक मिथलेश पाल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रशासन से रास्ता पुनः बनवाने की मांग की। रहकड़ा निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि यह मार्ग पिछले 60 साल से उपयोग में है। पहले पंचायत विभाग ने खड़ंजा और उसके बाद इंटरलॉक लगवाया था। करीब ढाई-तीन साल बाद गांव के कुछ लोग विरोध करने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने विधायक के दबाव में रास्ता उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से गांव के 80 से 90 प्रतिशत लोग गुजरते हैं और इसे बंद किए जाने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
इज़हार हुसैन ने बताया कि यह मार्ग पूरे गांव का है, किसी एक व्यक्ति का निजी रास्ता नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि नक्शा निकाल कर रास्ते को सही स्थिति में बहाल किया जाए।
ग्राम प्रधान पति परवेज ने मीडिया को बताया कि प्रशासन द्वारा रास्ता तोड़ा गया है, जो मुख्य मार्ग है और ग्रामीण खेतों में जाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव वाले चाहते हैं कि पिछले 50-60 साल से जिस स्थिति में यह मार्ग था, वैसे ही इसे पुनः चालू किया जाए।
ये भी पढ़ें होलिका में ‘टैरिफ वार’ की थीम, प्रधानमंत्री मोदी का ‘पुष्पा’ अवतार बता दिया सशक्त भारत का संदेशसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां